Bhopal News: बिजली का तार काटा, सप्लाई हुई बाधित

Share

Bhopal News: कंपनी ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा, आउटसोर्स उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं पर शक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बिजली कंपनी के भारी भरकम तार काटकर ले जाने का मामला थाने पहुंचा है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है। इस कारण बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई थी। कंपनी की तरफ से इस मामले में चोरी का प्रकरण थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस को शक है कि वारदात जानकार व्यक्ति ने जानबुझकर अंजाम दी है।

ट्रांसफार्मर की सप्लाई बाधित हो गई थी

थाने में मोहर सिंह पिता स्वर्गीय मर्दन सिंह उम्र 61 साल ने मुकदमा दर्ज कराया है। वे मिसरोद (Misrod) स्थित ग्राम बंगरसिया (Bangrasia) में रहते हैं। वे बकरौदा (Bakaroda) जोन में लाइन हेल्पर हैं। मोहर सिंह (Mohar Singh) को सहायक प्रबंधक पजन गंगेले (Pajan Gangele) ने आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराने 15 जून को भेजा था। आवेदन में बताया गया कि 11 किलोवाट के आठ गाले का तार (Power Cable) चोरी गया है। पुलिस ने अनुमानित कीमत 55 हजार रुपए बताई है। तार काटने के कारण 12 नंबर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बाधित हो गई थी। पुलिस को यकीन है कि यह तार किसी लोडिंग वाहन के जरिए चोरी किया गया है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण 136/26 दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस की तरफ से सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोरी के शक में जानलेवा हमला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!