Bhopal News: सामान बटोरकर दूसरा ताला लगा गए चोर

Share

Bhopal News: शादी में गया था परिवार, सोने—चांदी के जेवरात, एलसीडी टीवी, ​फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत लाखों रुपए का माल बटोरा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर में कानून—व्यवस्था की पोल खोलती चोरी की यह सनसनीखेज वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली इलाके में हुई है। तंग गली में मौजूद एक मकान का चोरों ने पहले ताला तोड़ा। फिर एक—एक करके सारा कीमती सामान बटोरा। उसके बाद चोर अपना ताला मकान में लगाकर चले गए। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा रहा है। क्योंकि आस—पास घर मालिक के कई रिश्तेदार भी रहते हैं जिनके निकलने का रास्ता भी एक ही है।

शादी में गया हुआ था पूरा परिवार

कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में रिपोर्ट शबनम खान (Shabnam Khan) पति मोहम्मद जावेद खान उम्र 36 साल ने दर्ज कराई है। वे रफीकिया स्कूल (Rafiqia School) के पास सराय में रहती हैं। घटना 14 जून की दोपहर एक बजे से रात आठ बजे के बीच अंजाम दी गई। उस वक्त शबनम खान काजीकैंप में स्थित मामा की बेटी बुशरा की शादी में गए हुए थे। पीड़िता का बेटा मोहम्मद माज कपड़े बदलने आया तो घर के मेन गेट पर लगा ताला उनकी चाबी से खुला ही नहीं। इसके बाद परिवार आया और ताला तोड़कर भीतर गया। घर के भीतर रखा फ्रिज, एलसीडी टीवी, वॉशिंग मशीन, दो कूलर, माइक्रोवेब, कपड़े, सोने—चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपए का माल गया था। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में 15 जून की सुबह प्रकरण 136/26 दर्ज किया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि परिवार के बीच कोई रंजिश है। जिसके संबंध में पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: बैंक कैशियर के मकान में दिनदहाड़े चोरों का धावा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!