Bhopal Loot News: मारपीट के दौरान जबरिया गले में पहनी चेन युवक से छीनी, महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

भोपाल। नकली क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के कर्मचारी बनकर एक कारोबारी को लूट लिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के मिसरोद इलाके में हुई थी। खबर मिलने के बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथा साथी सोने की चेन के साथ फरार है।
आरोपियों के खिलाफ लूट,जानलेवा हमले समेत कई प्रकरण हैं दर्ज
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अभिषेक राजपूत (Abhishek Rajput) सलैया स्थित शिवा व्हिसपरिंग वुउ्स कॉलोनी में (Shiva Whispering Woods Colony) रहते हैं। वे एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 02—03 अगस्त की दरमियानी रात वे अपने दोस्तों अनुज साद (Anuj Saad) और सिद्धार्थ लवंशी (Siddarth Lovanshi) के साथ आर्यन ढ़ाबे (Aryan Dhaba) से भोजन करके लौट रहे थे। इस दौरान एक कार (Car) से पीछा किया जा रहा था। कॉलोनी की पार्किग में जब वे पहुंचे तो पीछा कर रही कार से महिला समेत चार लोग उतरे थे। उन्होंने मादक पदार्थ की तस्करी का आरोप लगाते हुए तीनों युवको को जबरिया अपनी कार में बैठा लिया। विरोध करने पर कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए। इसके बाद एक आरोपी अभिषेक राजपूत के गले में पहनी हुई सोने की चेन छीनकर कार से भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों का एक किलोमीटर तक पीछा किया। जिसके बाद उन्हें दबोचा गया। मिसरोद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 533/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अरशद खान (Arshad Khan) पिता रफीक खान उम्र 27 साल, पवित्रा लालजी (Pavitra Lalji) पिता मुकेश लालजी उम्र 31 साल, अरशद खान (Arshad Khan) पिता अनीस खान उम्र 25 साल और फरहान खान (Farhan Khan) पिता रफीक खान (Rafeeq Khan) उम्र 20 साल है। पवित्रा लालजी गीतांजली काम्पलेक्स (Geetanjali Complex) में रहती है। जबकि तीनों आरोपी रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र में रहते हैं। अरशद खान के खिलाफ लूट, जानलेवा हमले समेत सात प्रकरण पहले से दर्ज है। इसी तरह पवित्रा लालजी के खिलाफ मारपीट समेत सात प्रकरण पहले से दर्ज है। वहीं बरखेड़ी खुर्द में रहने वाले अरशद खान कमला नगर (Kamla Nagar) और रातीबड़ थाने में दो प्रकरण पहले से दर्ज है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।