Bhopal News: हत्याकांड में गिरफ्तार चार आरोपियों ने मिलकर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: कंधा टकराने की बात पर हुआ था विवाद, चारों आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चार युवकों ने मिलकर एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। उसके सीने में भी ईट-पत्थर से वार करके हत्या का प्रयास किया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स इलाके की है। वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपी एक साल पूर्व हुई हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। विवाद की वजह पीड़ित का कंधा टकराने पर हुई कहासुनी को बताया जा रहा है।

धारदार हथियार का वार पेट पर लगा

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले की यह घटना 23 नवंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। हमले की जानकारी भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) से पुलिस को मिली थी। हमले में करण आदिवाल (Karan Adiwal) पिता मनोज आदिवाल उम्र 22 साल गंभीर रुप से जख्मी है। वह अमराई परिसर (Amrai Parisar) में रहता है। हमले के वक्त उसके साथ शुभम महिरे (Shubham Mahire) पिता राजू महिरे उम्र 24 साल भी थे। उससे ही लहारपुर इलाके में मामले के आरोपी आदित्य राव (Aditya Rao) से टकरा गया था। शुभम महिरे लहारपुर में रहने वाले मामा संजय मोरे (Sanjay More) के पास गया हुआ था। आरोपी आदित्य राव ने विवाद करते हुए धारदार हथियार निकालकर वार करना शुरु कर दिया। आरोपी धनराज उर्फ धनुआ (Dhanraj@Dhanua) ने धारदार हथियार से करण के पेट पर वार किया, जबकि आरोपी नागेंद्र उर्फ नगुआ (Nagendra@Nagua) और नितिन राव (Nitin Rao) ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। हमले में करण के पेट, सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: कमर्शियल टैक्स ऑफिसर भ्रष्टाचार मामले में फंसे

पुराने हत्याकांड में भी जेल जा चुके हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास के मामले में 22 वर्षीय नागेंद्र विश्वकर्मा उर्फ नगुआ, 22 वर्षीय धनराज विश्वकर्मा उर्फ धनुआ, 21 वर्षीय नितिन राव और 21 वर्षीय आदित्य राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। सारे आरोपी लहारपुर में स्थित 70 झुग्गी बस्ती में रहते हैं। आरोपियों ने करीब एक साल पहले कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हत्या भी की है। इनमें दो आरोपियों को करीब एक साल पहले जमानत मिली थी। जबकि दो आरोपियों को कुछ महीने पहले ही जेल से रिहा हुए हैं।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!