Bhopal News: शनि मंदिर में आने वाले नशेडियों को पुड़िया बनाकर बेच रहा था,मूल विक्रेता का पता लगा रही पुलिस

भोपाल। साधु के भेष में गांजा तस्कर को भोपाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस नेदबोचा है। आरोपी शनि मंदिर का पुजारी था। इसलिए उसके मंदिर से बाहर आने का इंतजार किया गया। जब उसके थैले की तलाशी हुई तो 765 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस को गांजा सप्लाई करने वाले एक अन्य व्यक्ति का नाम भी पता चला है।
शनि मंदिर का पुजारी ही देता था गांजे की पुडिया
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में जनता की तरफ से पुलिस आयुक्त संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) के कार्यालय में सूचनाएं पहुंच रही है। उनमें ही एक सूचना कोहेफिजा स्थित मनुआभान टेकरी से जुड़ी भी थी। नागरिकों की तरफ से बताया गया कि शनि मंदिर (Shani Mandir) का पुजारी गांजे की पुडिया बेचता है। मामला धार्मिक स्थल का होने के कारण आरोपी की गतिविधियों पर निगाह रखी गई। उसे मंदिर से बाहर निकलने का मौका तलाशा गया। इसी दौरान सटीक सूचना मिली कि वह मंदिर से बाहर आ रहा है। तभी उसे थैले के साथ दबोच लिया गया। आरोपी आनंद विश्वकर्मा उर्फ आनंदी बाबा (Anand Vishwakarma@Anandi Baba) पिता बटेलाल उर्फ बारेलाल उम्र 62 साल है। वह बैरागढ़ (Bairabarh) थाना क्षेत्र के गांव में रहता है। आरोपी आनंद विश्वकर्मा उर्फ आनंदी बाबा के पास रखे काले रंग के थैले की तलाशी ली गई। उसके भीतर पुलिस को 765 ग्राम गांजा (Ganja) मिला। जिसके संबंध में आरोपी ने बताया कि माल को सप्लाई देने गोलू आता था। वह कहां रहता है इसके बारे में जानकारी नहीं हैं। पुलिस को एक मोबाइल नंबर पता चला है। उसकी मदद से पुलिस आरोपी गोलू को तलाश रही है। पुलिस ने संभावना जताई है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद बड़े पैमाने पर माल बरामद हो सकता है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।