Bhopal Property Fraud: लैंडमार्क होम्स के दंपति मालिक तीन दिन की रिमांड पर लिए गए

Share

Bhopal Property Fraud: अयोध्या नगर थाने में दर्ज पांच प्रकरणों में एक साल से चल रहे थे फरार, डीसीपी की फटकार के बाद सक्रिय हुई थाना पुलिस को दबोचना पड़ा

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में प्रतिष्ठित कारोबारी के रिश्तेदार जालसाज पति-पत्नी को आखिरकार अयोध्या नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में भोपाल (Bhopal Property Fraud) पुलिस की तरफ से 21 नवंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे आधिकारिक बयान जारी किया गया है। आरोपी संदीप रमतानी और उनकी पत्नी संगीता रमतानी के खिलाफ अयोध्या नगर थाने में ही पांच प्रकरण पिछले एक साल के भीतर में दर्ज हुए थे। दंपति की गिरफ्तारी चूना भट्टी, एमपी नगर समेत कई अन्य थानों में भी लंबित थी। दरअसल, यह दंपति शहर में रसूख रखता है और उनके परिवार के कई रिश्तेदार राजधानी में कॉलेज, बड़े-बड़े शोरुम भी चलाते हैं। आरोपी दंपति बंगलों में व्यवसायिक साझेदार बनाने के नाम पर दंपति ने करीब तीन करोड़ रुपए की हेराफेरी की है।

इस तरह की जालसाजी

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार बिल्डर दंपती मेसर्स लैंडमार्क होम्स (M/s Landmark Homes) के संचालक हैं जो आवासीय मल्टी का निर्माण करती है। थानों में धोखाधडी के प्रकरण, शिकायतें, स्थाई वारंट लंबित भी है। इसके अलावा पंजाब में भी स्थाई वारंट जारी है। अयोध्या नगर थाने के तीन प्रकरणों और विभिन्न थानों के प्रकरणों एवं स्थायी वारंट में फरार लैंडमार्क होम्स फर्म के मालिक बिल्डर दंपती संदीप रमतानी (Sandeep Ramtani) उनकी पत्नी संगीता रमतानी (Sangeeta Ramtani) को बैरागढ़ और शाहपुरा इलाके से गिरफ्तार करने की जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है। दंपति के खिलाफ योगेश सूद (Yogesh Sood) ने 2024 में प्रकरण दर्ज कराया था। उनका ही एक आवेदन एमपी नगर (MP Nagar) थाने में भी जांच के लिए पहुंचा था। आरोपी संदीप रमतानी ने 2017 में प्रकरण के अन्य आरोपी योगेन्द्र राजपूत (Yogendra Rajput) के साथ मिलकर अर्चना परिसर (Archna Parisar) में चार निर्माणाधीन फ्लैट बुक कराकर पजेशन लेटर देकर 60 लाख रुपए ले लिए थे। लोन लेकर किए गए इस भुगतान की रजिस्ट्री भी नहीं कराई गई। इसी तरह कमला नगर स्थित गीतांजली काम्पलेक्स (Geetanjali Complex) निवासी राघवेन्द्र ओझा (Raghvendra Ojha) ने भी प्रकरण दर्ज कराया था। उनकी मोबाइल की दुकान है। उनके प्रकरण में पीड़ित अमित सिंह तोमर (Amit Singh Tomar) , और मनदीप चौकसे (Mandeep Chauksey) भी है। तीनों पीड़ितों से 2020 में आरोपी संदीप रमतानी, संगीता रमतानी तथा आशा गोस्वामी (Asha Goswami) ने सागर एवेन्यू (Sagar Avenue) के पीछे अयोध्यानगर में निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग सुरभि मजेस्टिक (Surbhi Majestic) में निर्माणाधीन फ्लैट की रजिस्ट्री कराकर पुरे पैसे ले लिये तथा फ्लैट का निर्माण नहीं कराया। वहीं निर्माणाधीन बिल्डिंग पर आरोपियों ने लोन भी बैंक से लेकर उसका पैसा हड़प लिया था। यह मामला भी जांच के बाद 2025 में अयोध्या नगर थाना पुलिस ने ही दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेडियम कटर से हमला

आयुक्त को थाना प्रभारी के किस्से बताए तब सक्रिय हुआ थाना

Bhopal Property Fraud
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

पीड़ितों में ही शामिल गोविंदपुरा (Govindpura) निवासी बसंती सोनी (Basanti Soni) भी जालसाज बिल्डर का शिकार हुई थी। उनसे भी 2020 में निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग सुरभि मजेस्टिक में फ्लैट की रकम साढ़े चौदह लाख रुपए लेकर आरोपी संदीप रमतानी, संगीता रमतानी दो साल बाद भी उसे नहीं दिया था। इस मामले में भी अयोध्या नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। इसके अलावा कई अन्य पीड़ितों के भी आवेदन जांच में लंबित हैं। इन्हीं पीड़ितों ने पिछले दिनों पुलिस आयुक्त संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) से संपर्क किया था। पूरी कहानी सुनने के बाद प्रभारी डीसीपी जोन-2 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) को निगरानी करके कार्रवाई करने के लिए बोला था। इसके बाद अयोध्या नगर थाना पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए संदीप रमतानी पिता स्वर्गीय परमानंद रमतानी उम्र 42 साल और उनकी पत्नी लालघाटी (Lalghati) नयापुरा निवासी 41 वर्षीय संगीता रमतानी को दबोचा। पति-पत्नी गिरफ्तारी से बचने अलग-अलग पते में रहते थे। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है। यह अवधि 24 नवंबर को पूरी होगी।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शराब के कारण कर्ज में डूबे व्यक्ति ने फांसी लगाई
Don`t copy text!