Bhopal News: डिटेंशन सेंटर से भागा सेनेगल का विदेशी नागरिक

Share

Bhopal News: वारदात के समय कांस्टेबल गाड़ी धुलवा रहा था, छह महीने से डीसीपी की कुर्सी प्रभारियों के भरोसे

Bhopal News
तलैया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। अफ्रीकी महाद्वीप के राष्ट्र सेनेगल में रहने वाला एक व्यक्ति नजरबंद केंद्र (डिटेंशन सेंटर) से फरार हो गया। यह वारदात 19—20 नवंबर की दरमियानी रात लगभग तीन बजे हुई। यह अस्थायी केंद्र भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाने के ऊपर बनाया गया है। इस मामले में पुलिस लाइन से निगरानी के लिए पदस्थ आरक्षक के खिलाफ जांच करने के आदेश हो गए हैं।

वाहन धुलवाने में व्यस्त थे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार सेनेगेल (Senegal) देश के रहने वाले सेमुअल (Samuel) नाम के व्यक्ति का वीजा समाप्त हो गया था। इसके बावजूद वह छुपकर रहने लगा था। उसे दबोचने के लिए भोपाल इंटेलिजेंस ब्रांच (Bhopal Intelligence Branch) की तरफ से पहल की गई। सेमुअल को 6 नवंबर को हिरासत में लिया गया था। उसे सेनेगल वापस भेजने पुलिस विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा रही थी। इसलिए उसे तलैया (Tallaiya) थाने के ऊपर बने डिटेंशन सेंटर (Detention Center) में पुलिस निगरानी में रखा गया था। वह पुलिस थाने में पदस्थ कर्मचारियों और निगरानी के लिए तैनात कांस्टेबल को चकमा देकर भाग गया। इस मामले में तलैया थाना पुलिस ने 20 नवंबर की सुबह प्रकरण 377/26 दर्ज कर लिया है। फिलहाल सेमुअल अभी पुलिस को नहीं मिल सका है। पुलिस अधिकारियों ने थाने के सीसीटीवी कैमरे में जाकर देखा तो जब वह भाग रहा तब तलैया थाने के एक कर्मचारी पुलिस थाने का वाहन धुलवाने का काम फुटपाथ पर रहने वाले व्यक्तियों से करा रहे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बोलेरो ने एक्टिवा को मारी टक्कर

जिम्मेदारी के सवाल पर अफसरों ने चुप्पी साधी

विदेशी नागरिकों के आवागमन और उनकी निगरानी का काम पुलिस मुख्यालय की सीआईडी के नेतृत्व में जिला विशेष शाखा करती है। इस शाखा को इंटेलिजेंस बोला जाता है। राजधानी की पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली में डीसीपी इंटेलिजेंस का पद छह महीने से खाली है। इस पद पर सोनाक्षी सक्सेना (Sonakshi Saxena) पदस्थ थीं। उनका मई, 2026 में सीहोर जिले में तबादला हुआ था। कुछ सप्ताह पूर्व उनका तबादला सीहोर से सिंगरौली जिला भी हो गया है। उनके जाने के बाद प्रभार उपायुक्त जोन-2 विकास सहवाल (DCP Vikas Sehwal) के पास था। वे भी प्रशिक्षण के लिए अवकाश पर चले गए। विकास सहवाल का सहयोग इंटेलिजेंस में पदस्थ एएसपी दीपक नायक (ASP Deepak Nayak) कर रहे थे। उनका भी ट्रांसफर हो चुका है। काफी संवेदनशील इस कुर्सी में अभी तक पुलिस मुख्यालय और सरकार किसी व्यक्ति को पदस्थ करने का निर्णय नहीं ले सकी है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!