Bhopal News: घर में घुसकर धमकाने का आरोप, धाराओं की लंबी फेहरिस्त से घिरा मामला,लंबी फरारी के बाद घेराबंदी में दबोचा गया

भोपाल। गांधी नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे इनामी बदमाश मोहम्मद जाकिर उर्फ जाकिर बकरा को भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कई प्रकरणों में चल रहा था फरार
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मामला बीती अप्रैल माह का है। युवती ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में आरोपी जाकिर बकरा (Zakir Bakra) अपने एक साथी के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने घर में जबरन प्रवेश किया और फरियादिया एवं उनकी भाभी के साथ धक्का-मुक्की की। बीच-बचाव करने पर भाभी को भी चोट आने की बात सामने आई। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। इसी रिपोर्ट के आधार पर थाना गांधीनगर में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने, मारपीट समेत अन्य धारा में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(6), धारा 74, धारा 351(3) और धारा 3(5) के तहत केस दर्ज किया। इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 भी प्रकरण में जोड़ी गई। धाराओं की यह फेहरिस्त ही बताती है कि पुलिस ने इस मामले को कितनी गंभीरता से लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के साथी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी जाकिर बकरा घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। फरारी के चलते पुलिस उपायुक्त जोन-04 की ओर से आरोपी पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने रिश्तेदारों से मिलने भोपाल आया हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील चतुर्वेदी (TI Sunil Chaturvedi) ने टीम गठित कर रिश्तेदारों के घरों के आसपास घेराबंदी की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जाकिर बकरा आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले भी गांधीनगर, हनुमानगंज, श्यामला हिल्स, निशातपुरा और शाहजहांनाबाद थानों में विभिन्न अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।