Bhopal News: स्कूली खेल प्रतियोगिता में हुआ विवाद सड़क पर खूनी संग्राम

Share

Bhopal News: मैच में रैफरी के साथ हुई थी खिलाड़ियों की नोकझोक, रैफरी अपने साथियों के साथ बदला लेने पहुंचा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। स्कूली खेल प्रतियोगिता (School Sports Competition) के दौरान खिलाड़ियों के साथ रैफरी की बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। मामला भोपाल (Bhopal News)  श्हर के मिसरोद थाना क्षेत्र का है। रैफरी ने खेल मैदान में हुई नोंकझोक का बदला लेने अपने साथियों के साथ खिलाड़ियों को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद मारपीट करके खिलाड़ियों को जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कोच और खिलाड़ियों ने जताई थी आपत्ति

मिसरोद (Misrod) पुलिस के मुताबिक, द अनंता स्कूल(The Ananta School) , तुलसी नगर (Tulsi Nagar) के पीटी टीचर और टीम कोच कृष्णा विश्वकर्मा (Krishna Vishwakarma) भोपाल जिला शालेय सेपक टकरा टीम को लेकर रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप (Mandideep) स्थित चावड़ा सीनियर सेकंडरी स्कूल (Chavda Senior Secondary School) , सतलापुर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे। प्रतियोगिता के दौरान मैच में रेफरी की भूमिका निभा रहे कनिष्क पचौरी (Kanishk Pachori) के फैसलों पर कोच और खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई। इस बात पर रेफरी खिलाड़ियों से गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आयोजन समिति ने हस्तक्षेप कर उसे मैदान से बाहर कर दिया। आरोप है कि वहां से जाते समय उसने देख लेने की धमकी दी थी। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे टीम बस (Bus) से भोपाल लौट रही थी। तभी 11 मील ब्रिज के आगे ओला स्कूटी से पहुंचे कनिष्क ने हाथ देकर बस रुकवाई। अपने साथियों के साथ बस में चढ़ा और कोच कृष्णा विश्वकर्मा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने और विरोध करने पर खिलाड़ी अमृत पोसिल औ(Amrat Posil) र खुशी धुर्वे (Khushi Dhurve) को भी हाथ-मुक्कों से पीटा गया। हमले में कोच की आंख के ऊपर भौंह के पास चोट आई, जबकि दोनों खिलाड़ियों को भी अंदरूनी चोटें लगी हैं। मिसरोद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला 830/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्पा सेंटर संचालिका को छापे से पंद्रह मिनट पहले की गई थी मुखबिरी

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!