Bhopal News: माल भरने के बाद रास्ते से गायब हुई दो दर्जन से अधिक शराब की पेटियां

Share

Bhopal News: पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सोम कंपनी से मांगा हिसाब

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कार को टक्कर मारने के बाद घेराबंदी में दबोचा गया शराब से भरे ट्रक के मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है।यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। ट्रक में 1100 पेटियां भरी गई थी। वह जहां पहुंचानी थी उससे पहले रास्ते में 25 पेटियां उतार ली गई। यह कैसे हुआ जांच का विषय मानकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

ट्रक ने कार को मारी टक्कर

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार करीब 96 लाख रुपये की शराब (Liquor) और 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक (Truck) जब्त किया गया है। शराब की मात्रा में अंतर और परिवहन की परिस्थितियों की जांच शुरु कर दी गई है। ट्रक के संबंध में 18 नवंबर को  रात वायरलेस पर सूचना मिली थी कि गांधी नगर (Gandhi Nagar) से करोंद की ओर एक ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा है। पुलिस ने करोंद चौराहे पर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका। आधार अस्पताल (Adhar Hospital) के पास ट्रक ने रोहित राजपूत (Rohit Rajput) की कार (Car) को टक्कर मार दी थी। पीछा करके उसे पीपुल्स मॉल (Peoples Mall) के पास रोक लिया गया। तलाशी में ब्लैक फोर्ट प्रीमियम रम की 90, 180 और 750 मिलीलीटर वाली कुल 1075 पेटियां मिलीं। शराब की मात्रा करीब 9700 लीटर है। शराब परिवहन, खरीदी और बिक्री के दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने जब्त कर लिया। ट्रक के चालक 38 वर्षीय राम किशन बमोरिया (Ram Kishan Bamoriya) से पूछताछ की जा रही है। वह रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप में रहता है। ट्रक पिछले दो दिन से गांधी नगर स्थित आबकारी विभाग के गोदाम में खड़ा था। शराब की पेटियां नहीं उतरने पर वह उसे लेकर मंडीदीप वापस जा रहा था। पुलिस के अनुसार जब चालक को हिरासत में लिया गया वह नशे की हालत में भी था। उसके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला 1244/26  दर्ज किया है। जब्त शराब परिवहन का परमिट 14 नवंबर को रात 10:11 बजे जारी हुआ था। इसमें रायसेन स्थित सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज (Som Distilleries And Breweries) से गांधी नगर गोदाम तक 1100 पेटियां ले जाने की अनुमति थी। निर्धारित मार्ग में 11 मील टोल प्लाजा और भोपाल बायपास शामिल था। पेटियों पर सोम डिस्टिलरीज, ग्राम रोजराहक, जिला रायसेन का नाम अंकित है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्कूल में पढ़ने वाले पूर्व छात्र ने की छेड़छाड़

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!