Bhopal News: डॉग के सिर पर पुचकारते हुए हाथ फेरा तो आगबबूला हुई महिला और उसके साथियों ने उपद्रव मचा दिया

भोपाल। रेस्टोरेंट के भीतर चाय नाश्ता करने गए एक व्यक्ति को डॉग के सिर पर प्यार से हाथ फेरकर पुचकारना महंगा पड़ गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई थी। डॉग ने तो प्यार में पुंछ हिलाई लेकिन उसे लेकर खड़ी युवती ने व्यक्ति की नीयत का गलत मतलब निकाल लिया। फिलहाल हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
होटल के भीतर ही मारना शुरू कर दिया
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार रचित श्रीवास्तव (Rachit Shrivastav) पिता स्वर्गीय नीरज राय श्रीवास्तव उम्र 29 साल कर्मवीर नगर में रहते हैं। वे 15 नवंबर की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे घर के ही पास चाय—नाश्ता की दुकान पर पहुंचे थे। तभी वहां महिला डॉग (Dog) को लेकर पहुंची। महिला ने पहले अभद्र गालियां दी तो उसने विरोध किया। उसके साथ मौजूद अन्य युवक उस पर टूट पड़े। आरोपियों ने बुरी तरह से होटल में ही मारपीट शुरु कर दी। एक आरोपी ने पत्थर उठाकर मारने का भी प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मारपीट का प्रकरण 1174/26 दर्ज किया गया है। होटल संचालक से सीसीटीवी मांगे जा रहे हैं। महिला की पहचान स्थापित होने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।