Bhopal Loot News: चाकू अड़ाकर युवक-युवती को लूटा

Share

Bhopal Loot News: सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार हुए तीन आरोपियों से माल बरामद

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चाकू की नोंक पर युवक-युवती को लूट लिया गया। घटना भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना के वक्त पीड़ित पक्ष सड़क पर आतिशबाजी करते हुए शरारत कर रहा था। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचकर उनसे लूटा हुआ माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत से पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर भी लिया है।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का मिला सुराग

राती​बड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार कोलार रोड (Kolar Road) निवासी 18 वर्षीय संस्कृति गौर(Sanskriti Gaur)  10 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी नाबालिग सहेली और दोस्त देव और वंश के साथ कार (Car) में सवार होकर कलियासोत (Kaliyasot) रोड पहुंची थी। चारों सड़क किनारे एक जगह रुककर आतिशबाजी कर रहे थे। तभी बाइक (Bike) पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। आरोपियों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करके चाकू (Knife) अड़ा दिया। इसके बाद संस्कृति गौर के अलावा उनके साथियों की पहनी हुई सोने की चेन (Gold Chain) छीन ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लूट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज 603/26 किया। रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को सुराग मिला। पुलिस ने आरोपी बलराम, रामपाल और सौरभ उर्फ बारिक को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी कोलार रोड के ओम नगर (Om Nagar) और एक कमला नगर थाना क्षेत्र के बापू नगर (Bapu Nagar) का रहने वाला है। आरोपियों से लूटी गई चारों चेन बरामद कर ली हैं। इनमें दो सोने, एक चांदी और एक वेंटेक्स की चेन है। पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने तीनों को जिला अदालत में पेश किया, वहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Corrupt Officer: लोन मंजूर करके ग्यारंटी में दिए चैक से निकाल ली रकम

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!