Bhopal News: थाने के नजदीक चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश

Share

Bhopal News: नाबालिग समेत पंद्रह आरोपी गिरफ्तार,नकदी, आठ कार, 20 मोबाइल समेत लगभग एक करोड़ का माल जब्त

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। शाहपुरा (Shahpura) थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर चल रहे जुए का अड्डा का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह अड्डा गौरव ग्रीन गार्डन (Gaurav Green Garden) के सामने स्थित इंडेक्स अपार्टमेंट (Index Apartments) के एक फ्लैट में चल रहा था। पुलिस (Bhopal News) ने नाबालिग समेत 15 लोग को ताश के पत्तों पर दांव लगाते दबोचा। जुआ खेलने आने वाले इन लोगों के पास आठ अलग-अलग कंपनी के चार पहिया वाहनों का काफिला भी मिला है। पुलिस ने छापा रात करीब साढ़े बारह बजे मारा था। मौके से नकदी, मोबाइल और गाड़ियां मिलाकर कुल 92 लाख 94 हजार 690 रुपये का माल जब्त हुआ है।

दांव लगाते इन्हें दबोचा पुलिस ने

पुलिस के मुताबिक, अपार्टमेंट के नीचे संदिग्ध वाहनों की आवाजाही और जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज से सर्च वारंट लेकर पुलिस टीम ने फ्लैट की तलाशी ली। वहां सौरभ सिंह (Saurabh Singh), अरुण कुमार (Arun Kumar), बादल ठाकुर (Badal Thakur), राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi), अमन सिंह(Aman Singh), मोहन सिंह राजपूत (Mohan Singh Rajput), तुषार तोमर(Tushar Tomar), समीर तोमर(Sameer Tomar) , विनय रंधवे (Vinay Ranghve), अंकुश गर्ग (Ankur Garg), विजय शर्मा (Vijay Sharma), भरत चौहान (Bharat Chauhan), विशाल पाठक(Vishal Pathak), वैभव सिंह राजपूत (Vaibhav Singh Rajput) और एक विधि विरुद्ध बालक ताश के पत्तों पर हार-जीत के दांव लगाते मिले।

नकदी से ज्यादा कीमत की गाड़ियां और मोबाइल जब्त

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 94 हजार 690 रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये कीमत के 20 मोबाइल फोन, लगभग 80 लाख रुपये कीमत की आठ चार पहिया गाड़ियां और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 92 लाख 94 हजार 690 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण 690/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार 14 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया, जबकि नाबालिग को नोटिस देकर छोड़ा गया है। थाना प्रभारी मरकाम (TI Markam) ने बताया कि इस पूरे मामले का सरगना अमन सिंह (Aman Singh) है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फॉर्म हाउस की परमीशन लेकर कॉलोनी काटी

थाने के पास जुआ, बदमाशों का जमावड़ा भी

पकड़े गए आरोपियों में कुछ का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। विजय शर्मा को शाहपुरा (Shahpura) क्षेत्र का गुंडा बताया गया है, जिसके खिलाफ छह अपराध दर्ज हैं। वहीं बादल ठाकुर हबीबगंज (Habibganj) थाने का गुंडा है और उसके खिलाफ भी छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि फ्लैट में जुए का यह अड्डा कब से संचालित हो रहा था और इसके पीछे किसकी भूमिका थी।

तीन महीने से फरार आरोपी पुलिस को नहीं मिला, जुए के फड़ पर खुद पहुंच गया!

शाहपुरा में जुआ खेलते पकड़ा गया आरोपी विशाल पाठक (Vishal Pathak) पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। वह कोलार (Kolar Road) थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। दरअसल, आरोपी ने अपने जन्मदिन पर सरेराह तलवार से केक काटा था। इसका वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोलार पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तो की, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। तीन महीने तक फरारी काटने वाला विशाल आखिरकार शाहपुरा पुलिस की जुआ फड़ पर की गई दबिश में पकड़ा गया। सवाल यह है कि जिस आरोपी को कोलार पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी, वह शहर में बेखौफ घूमते हुए जुए के अड्डे तक पहुंच गया, लेकिन स्थानीय पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। अब शाहपुरा में हुई गिरफ्तारी के बाद कोलार पुलिस की तीन महीने की तलाश और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। विशाल पाठक के खिलाफ करीब आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें:   MP Prisoner Department: जेल से रिहा करने के बदले ली रिश्वत

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!