Bhopal News: खटपट की आवाज सुनकर पहुंचे पुजारी ने पीछा भी किया

भोपाल। देवी जी के मंदिर में चोर ने धावा बोला। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के चूनाभट्टी इलाके में हुई है। वह वारदात कर रहा था तभी उसकी आहट पुजारी ने भी सुन ली। उसको दबोचते उससे पहले वह भाग गया। काफी दूर तक उसका पीछा भी किया गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके संदिग्ध की तलाश शुुरु कर दी है।
मंदिर परिसर से युवक भागता दिखा
चूनाभट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार देवी प्रतिमा पर चढ़ाया गया सोने का मंगलसूत्र, नाक की नथ सहित अन्य आभूषण चोरी गए हैं। 14 नवंबर की शाम करीब चार बजे मंदिर परिसर में रहने वाले पुजारी कार्तिकेय गौतम (Kartikeya Gautam) ने मंदिर के पट खोले थे। इसके बाद वह मंदिर के पीछे बने अपने कमरे में चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा पर चढ़े जेवर गायब मिले। इसी दौरान उन्हें एक युवक मंदिर परिसर से भागता दिखाई दिया। पुजारी और उनके बेटे ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई। लेकिन वह तेजी से भागकर निकल गया। पुजारी कार्तिकेय ने चूनाभट्टी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत 473/26 दर्ज कराई। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस अब फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।