Bhopal Cop News: देहात क्षेत्र में आधी रात चली वारंटियों को दबोचने की मुहिम

Share

Bhopal Cop News: डेढ़ सौ से अधिक संख्या में न्यायिक दस्तावेजों को देकर गिरफ्तारी हुई

Bhopal Cop News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। वारंटियों को दबोचने के लिए आधी रात भोपाल के देहात क्षेत्र में मुहिम चलाई गई। इस दौरान सात थानों में करीब डेढ़ सौ से अधिक गुंडों, निगरानी बदमाशों (Bhopal Cop News) को दबोचकर उनके खिलाफ जारी वारंटियों को दबोचा गया। कई मामलों में गिरफ्तारी भी हुई है। आदतन बदमाशों की तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध शराब भी मिली है।

अभियान में इन थानों की टीम रही ​शामिल

जानकारी के अनुसार अभियान में 38 स्थायी वारंटी, जबकि 51 गिरफ्तारी वारंटों पर कार्रवाई की। इसके अलावा 47 जमानती वारंट और 55 समंस तामील किए गए। अभियान के दौरान 30 गुंडा-बदमाशों, 21 निगरानी बदमाशों और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल 10 अपराधियों की जांच की गई। पुलिस ने 85 वाहनों की भी तलाशी ली। गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। देर रात सड़कों पर वाहन चेकिंग कर आने-जाने वालों की पड़ताल भी की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान ईंटखेड़ी (Ithkhedi) पुलिस ने बायपास रोड स्थित दादाजी ढाबा (Dadaji Dhaba) के पास कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश जैन (Rishikesh Jain) निवासी ईदगाह हिल्स, भोपाल को पकड़ा। उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब (Liquor) की 42 बोतलें मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत 54,823 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। अभियान में बिलखिरिया, सूखी सेवनिया, ईंटखेड़ी, परवलिया सड़क, बैरसिया, नजीराबाद और गुनगा थानों की टीमें शामिल रहीं। एसपी ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस बुलाई तो हवाई फायर किया 

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!