Bhopal Murder News: मुठभेड़ में घायल आरोपी की अस्पताल से छुट्टी हुई

Share

Bhopal Murder News: पड़ताल के लिए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के बंगले पर लेकर पहुंची,जिस ब्लैड से निर्मम गला रेंता वह चाहरदीवारी के पास से जब्त

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी वरुण कुमार को हमीदिया अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह दो दिन पहले भोपाल (Bhopal Murder News) पुलिस कस्टडी में भागते वक्त गोली लगने से जख्मी हुआ था। उसको जांच कर रही विशेष जांच दल घटना स्थल लेकर पहुंचा था। आरोपी ने जिस ब्लैड से गला रेंता था उसे जब्त कर लिया गया है।

घर से ब्लैड को किया जब्त

गिरफ्तार आरोपी वरुण कुमार वाल्मिक (Varun Kumar Walmik) पूछताछ के लिए एक सप्ताह की रिमांड पर लिया गया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। इसलिए उसे सहारे से घटना स्थल रातीबड़ (Ratibarh) स्थित सूरज नगर (Suraj Nagar) ले जाया गया। आरोपी ने 29-30 सितंबर की दरमियानी रात रिटायर्ड अधिकारी राकेश अग्रवाल (IAS Rakesh Agrawal) का गला रेंता था। वह बंगले की चाहरदीवारी लांघकर भागा था। वहां से भागते वक्त ही उसने ब्लैड को फेंका था। उस ब्लैड (Blade) को उसने पुलिस की मौजूदगी में जब्त कराया। आरोपी अरुण कुमार वाल्मिक को देखकर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का परिवार काफी नाराज दिखाई दिया। आरोपी ने राकेश अग्रवाल के तानों से तंग आकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। उसे पुलिस ने आगरा (Agra) से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका को फोन लगाया था। उसी नंबर की वजह से पुलिस को सुराग मिला था और वह जांच करते हुए ग्वालियर पहुंची (Gwalior) थी। वहां पर आरोपी भी पहुंचा था और पता चला कि उसकी प्रेमिका इस वक्त आगरा में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क पार करते वक्त हादसे में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!