Bhopal News:  स्पा सेंटर में पुलिस की रेड

Share

Bhopal News: युगांडा से नौकरी की तलाश में आई दो युवतियां काम करती मिली, थानें को नहीं दी गई थी सूचना, संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आधा दर्जन स्पा सेंटर पर 29 अक्टूबर की रात औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक स्पा सेंटर में युगांडा मूल की रहने वाली दो युवतियां मिली। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके का है। इसके अलावा वहां चार अन्य कर्मचारी भी कार्यरत थी। इन कर्मचारियों की जानकारी थाने को नहीं दी गई थी। इसलिए पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

स्पा सेंटर में मिली दो विदेशी युवतियां

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार छापा मारने की कार्रवाई 29 अक्टूबर की रात आठ बजे की गई। जांच के दौरान पहुंची पुलिस टीम मीनाल (Minal) के नजदीक जब थाई आरोमा वेलनेस सेंटर (Thai Aroma Wellness Cente) पर पहुंची तो वहां एक पुरुष समेत सात महिला कर्मचारी थे। इनमें दो युगांडा (Yuganda) मूल की नागरिक थी। दोनों महिलाएं पासपोर्ट वीजा उस वक्त नहीं दे सकी। उन्होंने बताया कि वे नौकरी की तलाश में भारत आई थी। युगांडा मूल की एक महिला 29 अक्टूबर को ही नौकरी करने आई थी। इसके अलावा वहां पर पिपलानी (Piplani) में रहने वाली 25 वर्षीय महिला, करोद (Karond) निवासी 35 वर्षीय महिला, भानपुर निवासी 22 वर्षीय युवती, निशातपुरा (Nishatpura) निवासी 24 वर्षीय युवती भी मिली। स्पा सेंटर (Spa Center) की मैनेजर पूजा से पूछताछ की गई। इसके अलावा वहां एक युवक आदित्य चौरसिया (Aditya Charasiya) भी मिला। इन सभी कर्मचारियों की जानकारी थाने के पास नहीं थी। इसलिए पुलिस ने सभी लोगों के बयान दर्ज करने के बाद स्पा सेंटर की संचालिका साधना सेन (Sadhna Sen) के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण 556/26 दर्ज किया। संचालिका के खिलाफ पुलिस आयुक्त कार्यालय की तरफ से 15 सितंबर के आदेश का पालन नहीं करने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें:   MP Farmer Gift News: किसान भाईयों आप केवल अपना खाता देखो: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!