Bhopal News: व्रत तुड़वाकर दोस्त के पास गया पति देरी से लौटा तो फंदे पर लटकी मिली पत्नी

Share

Bhopal News: पत्नी की मौत से दुखी होकर पति ने भी पेड़ पर लटककर फांसी लगाई,पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
File Image

भोपाल। फांसी लगाकर दंपति ने खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में दंपति के बीच गहरी संवेदना होने के कारण अवसाद में आत्महत्या करने की अटकल परिजनों ने लगाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

देर से आने को लेकर थी नाराज

थाना प्रभारी राजेंद्र सोलंकी (TI Rajendra Solanki) ने बताया कि ग्राम बरखेड़ा बोदर (Barkheda Bodar) में 27 वर्षीय सूरज अहिरवार (Suraj Ahirwar) और उसकी 24 वर्षीय पत्नी शिवानी अहिरवार (Shivani Ahirwar) रहतीं थीं। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी। उन्हें बच्चे नहीं हुए थे। महिला का मायका गांधी नगर (Gandhi Nagar)  थाना क्षेत्र में ही है। सूरज अहिरवार मजदूरी करता था। पुलिस को जांच में पता चला कि शिवानी अहिरवार ने 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा था। उसका उपवास तुड़वाने के बाद पति सूरज अहिरवार यह बोलकर चला गया कि वह दोस्तों से मुलाकात करके लौट रहा है। पत्नी ने जल्दी नहीं आने पर खाना नहीं खाने की बात बोली थी। पति 29—30 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग दो बजे घर पहुंचा। पत्नी दरवाजा नहीं खोल रही थी। इस कारण दरवाजा तोड़ा गया तो शिवानी अहिरवार फंदे पर लटकी मिली। यह देखकर आवेश में पत्नी की ही साड़ी लेकर वह घर से निकल गया। घर से कुछ दूर जंगल में जाकर पेड़ पर पति भी फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस को दोनों मौत की जानकारी पता चली तो अफसरों को बताया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग 54-55/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मारुति वैन में आग लगने के बाद धमाका

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!