Bhopal News: सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, जिसके साथ हुई घटना उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई

भोपाल। न्यू मार्केट में सरेराह पिस्टल निकालकर धमकाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। जिसके पीड़ित को तलाशने के बाद उससे शिकायत करने के लिए बोला गया। उसने कार्रवाई कराने से ही इंकार कर दिया। इस कारण पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए अपनी तरफ से प्रकरण दर्ज कर लिया।
जगह नहीं देने पर हुआ विवाद
थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर (TI Gaurav Singh Dohar) ने बताया कि घटना 27 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे न्यू मार्केट (New Market) स्थित सिग्नल वाले चौराहे पर हुई थी। इसके ही नजदीक टीटी नगर (TT Nagar) थाना भी है। यहां बाइक (Bike) एमपी-04-डब्ल्यूडी-7780 पर पर रजा अंजुम (Raza Anjum) सवार था। उसके पीछे से आई कार (Car) एमपी-04-जेडयू-5157 सवार आरोपी ने जगह नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाना शुरु कर दिया। इस दौरान कार सवार ने अपने पास रखी पिस्टल (Pistol) निकाली और रजा अंजुम पर तान दी थी। इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके बाद अगले दिन रजा अंजुम से संपर्क किया गया। उसने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसलिए पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 30 अक्टूबर को कार चालक के खिलाफ प्रकरण 89126 दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि कार विशाल शर्मा (Vishal Sharma) के नाम पर है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति से पूछताछ के बाद हथियार के वैध अथवा अवैध की स्थिति साफ होने पर धाराएं बढ़ाई जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।