Bhopal Cop News: देहात क्षेत्र में अभियान चलाकर रातभर छानबीन करने के बाद मिली सफलता,वाहनों की भी हुई छानबीन

भोपाल। अदालतों की कार्रवाई से बच रहे अपराधियों को दबोचने भोपाल देहात क्षेत्र की पुलिस (Bhopal Cop News) ने संयुक्त मुहिम चलाई। जिसमें सौ व्यक्तियों को दबोचा गया। इन सभी के खिलाफ स्थायी और गिरफ्तारी वारंट न्यायालयों से जारी थे। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों को रोककर भी तलाशी ली गई।
इस मुहिम में ये अधिकारी हुए शामिल
जानकारी के अनुसार इन तमाम कार्रवाई के लिए अतिरिक्त एसपी डॉक्टर प्रमोद कुमार सोनकर (SP Dr Pramod Kumar Sonkar) की निगरानी में अभियान चलाया गया। इस मुहिम में थाना और यातायात प्रभारियों सहित 35 पुलिस अधिकारी और 56 कर्मचारी समेत कुल 91 पुलिसकर्मी शामिल हुए। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने फरार आरोपियों और वारंटियों की तलाश के साथ न्यायालयीन आदेशों की तामीली पर ध्यान केंद्रित किया। कार्रवाई में 49 स्थायी वारंट और 51 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इसके अलावा 46 जमानती वारंट और 43 समंस की तामीली भी की गई। पुलिस ने 37 गुंडा-बदमाशों और 25 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की। संपत्ति संबंधी अपराधों के सिलसिले में भी एक स्थान पर जांच की गई।
वाहनों की तलाशी के लिए अलग व्यवस्था
इस बार गश्त में ट्रेफिकपुलिस (Traffic Police) को भी शामिल किया गया। जिसके लिए मुगालिया कोट में वाहन चेकिंग प्वाइंट बनाया गया। यहां पुलिस ने 13 दोपहिया और पांच चार पहिया समेत कुल 18 वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान करने के साथ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की कार्रवाई से फरार आरोपियों की धरपकड़, लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामीली और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद मिलती है। भोपाल देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।