Bhopal Cyber Fraud: नौकरी के नाम पर युवक-युवती को जाल में फंसाया

Share

Bhopal Cyber Fraud: तीन व्यक्तियों के खाते से निकाले एक लाख, 61 हजार रुपए, सायबर क्राइम ने जिन खातों में पैसा पहुंचा उसे प्रतिबंधित किया

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों के साथ सायबर धोखाधड़ी की गई। यह मामले भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के शाहपुरा, कोलार रोड और कजलीखेड़ा थाने में सायबर क्राइम की शुरुआती जांच के बाद पहुंचे। शाहपुरा और कोलार रोड में युवक-युवती को नौकरी से पहले पाठ्यक्रम की आड़ में पैसा जालसाज ऐंठते रहे। सभी मामलों में एक लाख, 61 हजार रुपए से ज्यादा की रकम जालसाजों ने निकाली है। जिन खातों में पैसा पहुंचा उन्हें पुलिस ने प्रतिबंधित करा दिया है।

इस तरह दिया नौकरी के लिए प्रलोभन

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार ई-8 रेलवे हाऊसिंग सोसायटी निवासी 40 वर्षीय आशीष शर्मा (Ashish Sharma) सिविल इंजीनियर हैं। पिछले दिनों एक कंपनी में नौकरी के लिए प्रयास किया था। इसके बाद 17 अक्टूबर को कंपनी के मानव संसाधन विभाग (V) की ओर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि उनकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करती है। इसलिए उन्हें इंटरव्यू देना होगा। इसके लिए एक पाठ्यक्रम को पास करने पर उन्हेंं यह मौका मिल सकेगा। उनसे ई-मेल पर कर आधार कार्ड, पेन कार्ड समेत अन्य जरूरी जानकारी ले ली गई। Security Deposit के नाम पर 73500 रूपए भी जमा करा लिए गए। आशीष शर्मा ने जब भोपाल में कंपनी का आफिस जानना चाहा तो जालसाज कोई सही जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद अपने स्तर पर पड़ताल करने पर उन्हें फर्जीवाड़े का अहसास हुआ। शाहपुरा थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 603/26 दर्ज कर लिया है।इधर, कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने शुभांश्री गेडाम पिता रमेश गेडाम उम्र 21 साल की शिकायत पर प्रकरण 708/26 दर्ज किया। वे बंजारी (Banjari) स्थित सी-सेक्टर में रहते हैं और सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वे मूलत: बालाघाट (Balaghat) के रहने वाले हैं। रमेश गेडाम (Shubhanshri Gedam) ने पुलिस को बताया कि जालसाजों ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जिसके लिए कई तरह के शुल्क मांगते हुए उनसे छह किस्त में 54626 रुपए ऐंठ लिए गए। इसी तरह 21 वर्षीय अनुग्रह सरकार(Anugrah Sarkar)  भी सायबर जालसाजी का शिकार बन गए। वे कजलीखेड़ा (Kajlikheda) स्थित सिग्नेचर ग्रीन विलास (Signature Green Villas) में रहते हैं। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए मॉलीवुड वेन्स वियर (Mollywood Menswear) नाम की आईडी पर उन्होंने संपर्क किया था। उन्होंने लगभग तीन हजार रुपए के कपड़े पसंद किए थे। उसके भुगतान के लिए अलग-अलग क्यूआर कोड भेजे गए थे। अधिकांश में लेन-देन फेल बता रहा था। उन्होंने कई किस्त में करीब 32989 रुपए ले लिए गए। यह रकम उनकी मां रीता सरकार के खाते से जालसाजों ने निकाले। मां को सरकारी विभाग से पेंशन की रकम मिलती है। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 510/26 दर्ज कर लिया है पुलिस अब उन खातों के मालिकों का पता लगा रही है जिसमें पैसा पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार ने मारी थी टक्कर, एक सप्ताह बाद भी नंबर नहीं मिला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!