Bhopal News: कार ने मारी थी टक्कर, एक सप्ताह बाद भी नंबर नहीं मिला

Share

Bhopal News: अधूरे तथ्यों के साथ आगे निष्पक्ष जांच का दावा करके ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। नाबालिग को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने वाले वाहन चालक का पता नहीं चल सका। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में हुआ था। हालांकि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टक्कर कार (Car) ने मारी थी। उसका नंबर आगे जांच में पता करने का यकीन दिलाकर अब अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

सड़क पार करते समय वाहन ने मारी थी टक्कर

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 30 अगस्त की दोपहर लगभग तीन बजे इस्कॉन मंदिर (Iscon Mandir) के नजदीक हुई थी। घटना के वक्त रोहित बारेला पिता प्रकाश बारेला उम्र 15 साल सड़क पार कर रहा था। वह मंदिर के ही नजदीक ग्राम सोहागपुर (Sohagpur) में रहता है। परिजन रोहित बारेला (Rohit Barela) को गंभीर हालत में जेके अस्पताल (JK Hospital) ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित करके पुलिस को खबर दी थी। कजलीखेड़ा थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जिसमें अभी तक टक्कर मारने वाली कार का नंबर पुलिस नहीं लगा सकी। पुलिस ने एक सप्ताह बाद अज्ञात कार बताकर 06 सितंबर की दोपहर जरुर दुर्घटना का मुकदमा 379/26 दर्ज कर लिया है। जबकि घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जख्मी नाबालिग को एम्बुलेंस का इंतजार न करते हुए डायल-112 से ही अस्पताल ले जाया गया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निगम ने सुध नहीं ली तो पुलिस निरीक्षक ने उठाया बीड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!