Bhopal News: सोने-चांदी के पांच लाख रुपए के जेवरात चोरी

Share

Bhopal News: ओवरनाइट और गोवा एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ हुई दो घटनाएं, टीबी हॉस्पिटल में नर्सिंग अधिकारी का मोबाइल चोरी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चोरी की चार बड़ी घटनाएं हुई है। जिसके संबंध में भेापाल (Bhopal News) शहर के रानी कमलापति, शाहजहांनाबाद और बैरागढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। सभी स्थानों से करीब चार तोला वजनी सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, तीन मोबाइल समेत करीब पांच लाख रुपए का माल चोरी गया है। इसमें दो घटनाएं ओवरनाइट और गोवा एक्सप्रेस में रेलवे यात्रियों के साथ हुई।

हैंडबैग के भीतर रखा छोटा पर्स हुआ चोरी

रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) ने बताया कि बलराम गुप्ता (Balram Gupta) ओवरनाइट एक्सप्रेस (V) की बी-2 कोच में पत्नी अनु गुप्ता और बच्चे के साथ 20 अक्टूबर को सवार हुए थे। उनका ट्रॉली बैग (Trolly Bag)  रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) पहुंचने पर गायब था। उसके भीतर सोने का हार, सोने का मंगलसूत्र, सोने का छोटा हार, चांदी का कड़ा, चूड़िया, सूट, साडी समेत करीब सवा दो लाख रुपए का माल गायब था। इसी तरह चोरी की दूसरी घटना गोवा एक्सप्रेस (Goa Express) में करण सिंह के साथ हुई। वे गाजियाबाद के पूजा कॉलोनी में रहते हैं। वे पुणे जा रहे थे। उनके पास एक पर्स (Purse) था जिसे सिरहाने में रखकर वे सो गए थे। उसमें तीन मोबाइल के अलावा नकदी दो हजार रुपए नहीं थे। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 75 हजार रुपए बताई है। इधर, शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस ने 25 वर्षीय महिमा सोनारे (Mahima Sonare)  की शिकायत पर चोरी का मामला 658/26 दर्ज किया। वे नेवरी के पास बीडीए कॉलोनी में रहती है। उनका मोबाइल (Mobile) टीबी अस्पताल (TB Hospital) से चोरी गया है। वे अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी है। इसी तरह बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस ने पिपलानी (Piplani) निवासी 30 वर्षीय सोनिया मुठेले (Soniya Muthele) की शिकायत पर चोरी का मामला 495/26 दर्ज किया। वे 21 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे बहन प्रियंका के साथ बैरागढ़ में स्थित ममता साड़ी सेंंटर (Mamta Saree Center) में खरीददारी करने आई थी। उनके हैंडबैग (Handbag) के भीतर रखे पर्स को निकालकर चोर भाग गया। उसमें सोने का मंगलसूत्र, दो मोती और बच्चे की हाय के अलावा नकदी साढ़े तीन हजार रुपए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिर मशक्कत के बाद झपटमारी की दर्ज हुई एफआईआर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!