MP Corrupt Officer: सीजीएसटी एसपी दो लाख रुपए की रिश्वत लेते धराए

Share

MP Corrupt Officer: कबाड़ा कारोबारी से प्रतिमाह व्यापार के एवज में मांग रहे थे घूस, राजधानी और उत्तर प्रदेश में स्थित घर पर सीबीआई ने की छानबीन,कानपुर स्थित आवास से साढ़े 73 लाख रुपए भी हुए बरामद

MP Corrupt Officer
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन टीसीआई।

भोपाल। सीबीआई के एक दल ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) एसपी को दो लाख रुपए की रिश्वत (MP Corrupt Officer) लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। वे एक कबाड़ा कारोबारी को व्यापार में रियायत देने के बदले में प्रतिमाह दो लाख रुपए का कमीशन देने दबाव डाल रहे थे।

बरामद रकम का आय का स्त्रोत पता लगा रही सीबीआई

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को शुरु की गई थी। सीबीआई (CBI) टीम ने भोपाल में घर के अलावा कार्यालय में जाकर भी छानबीन की। सीबीआई की तरफ से आरोपी राजेश कुमार गुप्ता (Rajesh Kumar Gupta) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनका उत्तर प्रदेश में स्थित कानपुर (Kanpur) में निजी आवास भी है। सीबीआई ने कानपुर के मकान में जाकर तलाशी अभियान चलाया तो वहां से 73 लाख, 50 हजार रुपए नकद मिले हैं। इस बरामद रकम को लेकर आय का स्रोत सीबीआई पता लगा रही है। इधर, सीबीआई ने सीजीएसटी एसपी की तरफ से जिन मामलों में निर्णय लिए गए उन सभी प्रकरणों की भी सूची मांगी है। सीबीआई की तरफ से की जा रही पड़ताल अभी भी जारी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Corrupt Officer
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!