Bhopal News: नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: आदिवासी छात्रावास में पुलिस को फांसी लगने की मिली थी सूचना, मायके पक्ष से आए परिजनों का आरोप मारपीट के निशान

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। आदिवासी छात्रावास में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की सास छात्रावास में काम करती थी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। इसलिए परिवार को वहां रहने की अनुमति मिली थी। परिजनों ने मौत को लेकर मारपीट के आरोप लगाए हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि उसे फांसी के फंदे से उतारा गया था।

चार म​हीने की गर्भवती थी महिला

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना डिपो चौराहे के नजदीक आदिवासी छात्रावास (Tribal Hostel) में हुई है। यहां 23 वर्षीय प्रियंका अहिरवार (Priyanka Ahirwar) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उसे सुबह चार बजे पति विष्णु अहिरवार (Vishnu Ahirwar) ने लटका पाया था। वह चार महीने की गर्भवती भी थी। प्रियंका अहिरवार ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है। जिस कारण घर में पारिवारिक कलह होती थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला की मौत के मामले में उसके पिता गजराज ने आकर पति और सास पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसके शरीर पर चोट होने का दावा भी किया गया। जबकि मामले की जांच करने पहुंचे एसआई एसएन साहू (SI SN Sahu) ने बताया कि घटना स्थल की जांच एफएसएल से कराई गई है। पंचनामा कार्रवाई तहसीलदार की तरफ से की गई है। पुलिस को विस्तृत पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे बयान दर्ज करने की कार्रवाई एसीपी टीटी नगर संभाग अंकिता खातरकर (ACP Ankita Khatarkar) की तरफ से की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: मैट्रोमोनियल साइट के रास्ते फंसाने जालसाज ने बिछाया जाल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!