Bhopal News: दो साल से गंभीर कारण सामने आने के बावजूद लटका था मामला, आरोपी का नाम अभी उजागर नहीं किया, थाने के सामने गुमठी के नजदीक हुई थी दुर्घटना

भोपाल। राजधानी की सड़कों के हालात बहुत खराब हैं। कई जगह खुदे गहरे गड्ढों के कारण सड़क हादसे भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा लगभग दो साल पूर्व भी भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाने के नजदीक हुआ था। जिसमें जख्मी व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस वक्त बारिश होने के कारण वह गहरा हो चुका गड्ढा दिखाई नहीं दिया था। पुलिस ने फिलहाल गड्ढे के कारण हुए हादसे में जान गंवाना स्वीकार लिया है। लेकिन, अभी आरोपी और उसकी जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।
अभी भी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार यह सड़क हादसा 22 अगस्त, 2024 को हुआ था। जिसमें रोहित गायकवाड़ (Rohit Gayakwad) की मौत हो गई थी। हादसा मिसरोद (Misrod) में रहने वाले सुनील अहिरवार (Sunil Ahirwar) की चाय गुमठी के सामने हुआ था। जहां गड्ढा था वहां किसी तरह के सुरक्षा इंतजाम भी नहीं किए गए थे। मौत के इस मामले में कई जांच अधिकारी आए और गए उन्होंने आगे कार्रवाई नहीं की थी। जबकि प्राथमिक तथ्य में यह बात सामने आई थी। अब दो साल बाद बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 791/26 दर्ज कर लिया। हालांकि अभी आरोपी के नाम का खुलासा पुलिस की तरफ से नहीं किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।