Bhopal Fraud News: दूसरे पक्ष की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला, भोपाल विकास प्राधिकरण के अधिगृहण करने पर सामने आया था विवाद

भोपाल। सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (Central Intelligence Bureau) के रिटायर्ड अधिकारी की जमीन के मालिकाना हक के दावे को जिला प्रशासन ने अपनी जांच के बाद खारिज कर दिया है। इसके आधार पर वास्तविक जमीन मालिक की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें अलग-अलग स्तर पर हुई जांच के बाद पुलिस ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
फर्जी बंटान का मामला क्राइम ब्रांच के पास भी पहुंचा
जानकारी के अनुसार बावडिया कला (Bawadiya Kala) के खसरा नंबर 293/10-11 के मालिकाना हक का मामला तब उजागर हुआ जब उक्त भूखंड को अधिगृहण करने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की तरफ से पहल की गई। यहां कॉलोनी विकसित करके दी जाना थी। उक्त भूखंड अनुराग गर्ग (Anurag Garg), उनके भाई अनुज गर्ग (Anuj Garg) और मां सुधा गर्ग (Sudha Garg) के संयुक्त नाम पर था। पीड़ित परिवार किसान के साथ-साथ राजधानी में कारोबार करता है। लेकिन, जमीन पर रवीन्द्र डोंगे (Ravindra Donge) जो कि रिटायर्ड इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी है उन्होंने अपना दावा पेश कर दिया। जिस कारण यह मामला पहले तहसील कार्यालय में पहुंचा। प्राथमिक जांच में पाया गया कि रवीन्द्र डोंगरे ने 1994 में खसरा नंबर 293 में जमीन खरीदी थी। उसमें जो नक्शा लगा था वह 1987 का लगाया गया। फर्जीवाड़ा करने के लिए 3 अप्रैल, 2000 में बंटान राजस्व अभिलेख में दर्ज होने का दावा किया गया था। यह दावा कोलार एसडीओ कार्यालय में जाली पाया गया था। इसी आधार पर फर्जी बंटान का यह विवाद क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के पास पहुंचा। जिसमें लंबी जांच के बाद शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने 07 अक्टूबर को रिटायर्ड इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी रवीन्द्र डोंगे के खिलाफ जालसाजी, दस्तावेजों की कूटरचना समेत अन्य पुरानी धाराओं में प्रकरण 576/26 दर्ज किया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।