Bhopal News: खाटूश्याम जा रहे परिवार को हादसे में मिला न भूलने वाला दर्द

Share

Bhopal News: ट्रक से टकराई बाइक में मासूम बच्ची की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे एक दंपति को जिंदगी भर के लिए दर्द मिल गया। दरअसल, उनके साथ बाइक में बेटी मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई थी। हादसे में माता-पिता भी जख्मी हैं।

खाटूश्याम मंदिर जा रहा था परिवार

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण दुर्घटना 6 अक्टूबर की दोपहर में हुई थी। बाइक पर प्रदीप साहू (Pradeep Sahu) , पत्नी और बेटी दिव्यांशी साहू के साथ खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब दंपति के आगे चल रहे ट्रक (Truck) ने अचानक वाहन रोक दिया। जिस कारण बाइक (Bike) उसमें जाकर टकरा गई। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान 11 अक्टूबर को नौ साल की मासूम दिव्यांशी साहू (Divyanshi Sahu) ने दम तोड़ दिया। बैरसिया पुलिस ने अभी मर्ग 90/26 कायम किया है। उसका कहना है कि घटना स्थल का परीक्षण कराने के बाद घायल माता-पिता के बयान दर्ज करके आगे जांच की दिशा तय की जाएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नव विवाहिता फांसी पर झूली
Don`t copy text!