Bhopal News: पांच स्थानों पर चाकू मारकर किए जानलेवा हमले

Share

Bhopal News: रंगदारी दिखाकर मारपीट तोड़फोड़ की भी धाराएं लगाई गई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में चौबीस घंटों के दौरान पांच स्थानों पर चाकूबाजी की वारदातें हुई। इसमें कुछ बदमाश है जिन्होंने रंगदारी दिखाकर हमला किया। मारपीट के कुछ मामले में तोड़फोड़ भी हुई है। भोपाल (Bhopal News) शहर की थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। यह घटनाएं पिपलानी, शाहजहांनाबाद, कोतवाली, गांधी नगर और बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई है।

यें हैं जानलेवा हमले के मामलें

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार वर्मा ग्राउंड के पास 27—28 सितंबर की दरमियानी रात करीब एक बजे 50 क्वार्टर निवासी 26 वर्षीय अरुण वर्मा (Arun Verma) दोस्त अभिषेक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी उनके पड़ोस में रहने वाला बृजकिशोर रोककर पुराने विवाद पर बहस करने लगा। जिसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू (Knife) निकालकर पेट में वार कर दिया। घायल अरुण का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसका ऑपरेशन होना है। हमलावर के खिलाफ पहले से पांच अपराध दर्ज हैं और उसकी तलाश की जा रही है। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण 996/26 दर्ज कर लिया है। इधर, शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित माडल ग्राउंड में 27 सितंबर की शाम करीब सात बजे ऑटो (Auto) चालक चंद्रभान बंसल (Chandrabhan Bansal) दोस्त के साथ बैठे थे। तभी वहां आमिर पतला (Amir Patla) साथियों के साथ आया। उसने चंद्रभान के दोस्त से बेल्ट से मारपीट कर दी। वह बचाने पहुंचे तो उनके पेट और सीने पर चाकू से वार करके लहुलूहान कर दिया। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 617/26 दर्ज कर लिया है। कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार मालीपुरा में ऑटो चालक 26 वर्षीय मोहम्मद आसिफ (Mohammed Asif) से सावेज उर्फ भूखा (Savez@Bhukha)  ने शराब पीने पांच सौ रुपए की रंगदारी मांगी। इसी बात को लेकर हुए वाद-विवाद के बाद उसके नुकीली चीज से उसकी पीठ पर हमला कर दिया। गांधी नगर थाना पुलिस ने कैब चालक 33 वर्षीय रवि मीना (Ravi Meena) की शिकायत पर जानलेवा हमले का प्रकरण 456/26 दर्ज किया। घटना राजा भोज एयरपोर्ट पुल के नजदीक हुई। आरोपी सड़क पर वाहन खड़े करके हुड़दंग कर रहे थे। उनसे पीड़ित ने रास्ता मांगा तो पाइप से उसके सिर पर वार करने के अलावा चेहरे पर चाकू मारा गया। आरोपियों ने कैब (Cab) के शीशे भी तोड़ दिए। आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बैरागढ़ (Bairagarh)  थाना पुलिस ने ओल्ड डेरी फार्म निवासी 24 वर्षीय जतिन विश्वकर्मा (Jatin Vishwakarma) की शिकायत पर मामला 446/26 दर्ज किया। वह 27 सितंबर की रात करीब आठ बजे वनट्री हिल्स (Onetree Hills) निवासी 20 वर्षीय राहुल मालवीय (Rahul Malviya) के घर पहुंचा। उसके साथ पुरान विवाद है। आरोपी ने पेट में चाकू से वार किया है। पुलिस ने हमलावर राहुल मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मैरिज गार्डन गए परिवार का घर चोरों ने कर दिया साफ

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!