Bhopal News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा

Share

Bhopal News: चालक समेत चार सवारियां जख्मी, दुर्घटना का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिस कारण वह पलट गया। रिक्शा में चालक समेत चार सवारियां बैठी हुई थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ इलाके की है। घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से हक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें ई-रिक्शा चालक की हालत गंभीर है।

आईसीयू में भर्ती है रिक्शा चालक

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार यह सड़क दुर्घटना 26 सितंबर की रात लगभग सवा आठ बजे पीर बाबा की मजार के पास हुई। हादसे में ई-रिक्शा (E-Rikshaw) चालक हबीब खान पिता वहीद खान उम्र 47 साल जख्मी है। वह टीटी नगर (TT Nagar) स्थित जवाहर चौक के नजदीक बाणगंगा बस्ती में रहता है। हबीब खान (Habib Khan) को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जबकि ई-रिक्शा में बैठी तीन सवारियों को सामान्य चोटें आई है। टक्कर मारने वाली कार (Car) एमपी-04-वायजेड-7906 है। जिसके खिलाफ 27 सितंबर की सुबह पुलिस ने प्रकरण 485/26 दर्ज कर लिया है। हादसे में रामचरण कुशवाहा (Ramcharan Kushwah) , नीतिशा और महेंद्र सूर्यवंशी (Mahendra Suryavanshi) को सामान्य चोटें आई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्विगी कंपनी का डिलीवरी ब्यॉय खपा रहा था नकली नोट
Don`t copy text!