Bhopal News: सात महीने पहले हुई वारदात में अब प्रकरण दर्ज

भोपाल। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से बाइक सवार दो व्यक्ति मोबाइन छीन ले गए थे। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। यह घटना सात महीना पूर्व हार्डवेयर कारोबारी के साथ हुई थी। उन्होंने उस वक्त पुलिस से मदद मांगी थी।
मोबाइल में बात करते समय हुई वारदात
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज करने में हुई देरी को लेकर पीड़ित के पाले में गेंद डाली गई है। पुलिस का कहना है कि दंपति को उस वक्त यात्री बस (Bus) पकड़ना थी। इसलिए उन्होंने उस वक्त प्रकरण दर्ज नहीं कराया था। पीड़ित सतना (Satna) जिले के विराट नगर (Virat Nagar) निवासी 26 वर्षीय रोशन विश्वकर्मा (Roshan Vishwakarma) हैं। उनका हार्डवेयर का कारोबार है। घटना 11 फरवरी की रात हुई थी। उस वक्त वह पत्नी को लेने बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित नारायण नगर (Narayan Nagar) के ससुराल आए हुए थे। दंपति सतना जाने आईएसबीटी (ISBT) पर बस पकड़ने पहुंचे थे। घटना के वक्त मोबाइल (Mobile) पर वे बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक (Bike) सवार दो लड़के आए और उनसे आई फोन छीनकर भाग गए। घटना के बाद रोशन ने डायल-112 को कॉल करके मदद भी मांगी थी। 26 सितंबर को करीब सात महीने बाद वे भोपाल लौटे और प्रकरण 868/26 दर्ज कराया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।