Bhopal News: दो वृद्धाओं के जेवरात चोरी

Share

Bhopal News: सवारी ऑटो में हुई घटनाएं, महिलाओं पर जताया गया शक

Bhopal News
थाना कोहेफिजा भोपाल

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान वयोवृद्ध महिलाओं के कीमती जेवरात चोरी चले गए। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर और कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने चोरी गए जेवरात की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई है। पुलिस ने मामले दर्ज करके संदेहियों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जेब में रखा मंगलसूत्र हुआ गायब

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय नीलिमा पाठक (Neelima Pathak) के गले से सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया। वे द्वारिका धाम कॉलोनी (Dwarika Dham Colony) में रहती है। घटना 19 सितंबर की दोपहर लगभग दो बजे हुई थी। उनके साथ बहू रूचि पाठक (Ruchi Pathak) थी। दोनों करोंद चौराहा स्थित डॉक्टर के पास घर लौट रही थी। गांधी नगर थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 444/26 दर्ज कर लिया है। इधर, कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने 80 वर्षीय अंतर देवी ठाकुर (Antar Devi Thakur)  की शिकायत पर चोरी का मामला 707/26 दर्ज किया। वे हलालपुरा स्थित सावन नगर (Savan Nagar)  में रहती हैं। घटना 23 सितंबर की दोपहर तीन बजे हुई। वे पति के साथ लालघाटी स्थित दुर्गा मंदिर से घर लौट रही थीं। दंपति हरे रंग के सवारी ऑटो (Auto) में बैठे थे तभी मंगलसूत्र टूट गया था। वह उन्होंने पति को रखने दिया था। घर पहुंचकर वह पति की जेब में नहीं मिला।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: कमिश्नर प्रणाली में 'काबिल' के लिए खींचतान शुरु

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!