Bhopal News: जेसीबी के डोजर से टकराकर हुई थी मौत

Share

Bhopal News: नया एमएलए रेस्ट हाउस में हुई घटना के मामले में प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। हादसे में हुई मौत के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई थी। यहां चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी निकालते वक्त जेसीबी का डोजर डंपर के डाले से टकराया था। वह डाला उसके चालक के सिर पर लग गया था।

डंपर चालक के सिर पर गिरा था डाला

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 7 सितंबर को हुई थी। जिसमें अरेरा हिल्स पुलिस ने मर्ग 20/26 कायम किया था। हादसे में महेंद्र सिंह पिता रंगलाल उम्र 33 साल को गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) ले जाया गया था। वह सीहोर (Sehore) जिले के इछावर में रहता था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि हादसा दोपहर एक बजे हुआ था। यहां डंपर (Dumper) एमपी-04-एचई-2631 का चालक महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) उसको चलाने का काम करता था। वहां जेसीबी (JCB) जीजे-डी3एचई-1692 का चालक मिट्टी उठाकर डंपर में उड़ेला रहा था। तभी जेसीबी का डोजर डंपर के डाले से टकराया। जिस कारण डाला खुलकर सीधे डंपर चालक के सिर पर गिरा था। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा (TI Akhilesh Verma) ने बताया कि अभी निर्माण कार्य से संबंधित एजेंसी और उसकी जानकारी पुलिस को पता नहीं चली है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ प्रकरण 164/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी का झांसा देकर युवती से रेप

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!