Bhopal News: साढ़े तीन ग्राम स्मैक के साथ दो स्मगलरों को दबोचा

Share

Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने आरोपी के कब्जे से मिले दो मोबाइल भी जब्त किए

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। साढ़े तीन ग्राम स्मैक के साथ दो व्यक्तियों को भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) ने दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल भी मिले हैं। जिसकी मदद से स्मैक मुहैया कराने वाले बड़े गिरोह के तार मिल सकेंगे। पुलिस ने बरामद स्मैक की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई है।

पहले से दर्ज हैं चोरी और लूटपाट के प्रकरण

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) पुलिस के अनुसार आरोपियों को एमपी नगर (MP Nagar) स्थित मेट्रो ब्रिज के पास से दबोचा गया। आरोपी कार्तिक राजपूत पिता अंतर राजपूत उम्र 28 साल और सूरज कुशवाह पिता पूर्णेन्द कुशवाह उम्र 21 साल को गिरफ्तार किया गया है। कार्तिक राजपूत (Kartik Rajput) के कब्जे से एक पुडिया मिली। जिसमें स्मैक (Smack) पाया गया। वह टीटी नगर (TT Nagar) स्थित हर्षवर्धन नगर (Harshwardhan Nagar) में रहता है। जबकि सूरज कुशवाह (Suraj Kushwah) पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र के आनंद नगर (Anand Nagar) में रहता है। कार्तिक राजपूत अभी ड्रायवरी का काम करता है। उसके खिलाफ चोरी और लूटपाट के चौदह प्रकरण पहले से दर्ज है। इसके अलावा सूरज कुशवाह ब्लिंक्टि में डिलीवरी का काम करता है। वह पहली बार पुलिस की पकड़ में आया है। पुलिस दोनों आरोपियों से स्मैक देने वाले व्यक्ति के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डंपर ने कार को मारी टक्कर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!