Bhopal News: दसवीं की छात्रा समेत तीन व्यक्तियों ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिली आत्महत्या की ठोस वजह, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दसवीं कक्षा की छात्रा समेत तीन व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर और टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जांच की दिशा तय की जाएगी।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राहुल नगर (Rahul Nagar) मल्टी में दिव्यानी मोरे पिता संतोष मोरे उम्र 19 साल रहती थी। वह कक्षा दसवीं में पढ़ाई करती थी। पिता संतोष मोरे (Santosh More) सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। जबकि मां बंगलों में काम करती है। खुदकुशी का पता 17 सितंबर की शाम परिवार को पता चला। दिव्यानी मोरे (Divyani More) मोबाइल नहीं रखती थी। इसी थाना क्षेत्र में स्थित मांडवा बस्ती में रहने वाले राहुल धुरंधर (Rahul Dhurandhar) पिता भगवान धुरंधर उम्र 38 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव 17—18 सितंबर की दरमियानी रात दो बजे फंदे पर लटका देखा था। इसके अलावा पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। कमला नगर थाना पुलिस ने मर्ग 35-36/26 कायम कर लिया है। इधर, टीटी नगर (TT Nagar) स्थित बाणगंगा के पास रमा नगर (Rama Nagar) बस्ती में 18 सितंबर की शाम लगभग चार बजे गणेश सोनवाने (Ganesh Sonwane) पिता भीमराव सोनवाने उम्र 38 साल ने फांसी लगाई है। वह मजदूरी करता था। उसको झुग्गी खुला पाकर भीतर गए अनिल वावस्कर (Anil Bawaskar) ने फंदे पर लटका देखा था। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 45/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: सेना के जवानों के खून सैंपल जांच कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!