Bhopal News: तीस लाख से ज्यादा का सोना चोरी

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वारदात करने वाला कर्मचारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सर्राफा दुकान से लगभग 30 लाख रुपए का सोना चोरी हो गया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली इलाके की है। इस मामले में दुकान में काम करने वाला नौकर संदेही हैं। वह सोना चोरी करते हुए दबोचा गया है।

सीसीटीवी फुटेज में वारदात करते दिखा

कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार घटना ललवानी गली में स्थित झंकार गोल्ड दुकान (Jhankar Gold shop) में हुई। इसके संचालक देवांश अग्रवाल पिता जयप्रकाश अग्रवाल उम्र 27 साल है। वे गुर्जरपुरा में रहते हैं। उनकी दुकान में तीन महीना पूर्व ही काम करने रोहित चंदेल (Rohit Chandel) आया था। वह दोपहर में बारह बजे से रात साढ़े आठ बजे तक रहता था। देवांश अग्रवाल (Dewansh Agrawal) की एक अन्य भी दुकान हैं। उसी दुकान में होने के कारण मौका पाकर रोहित चंदेल 205 ग्राम वजनी सोने (Gold) का टुकड़ा और गल्ले में रखे नकदी छह हजार रुपए का उठा ले गया। चोरी का पता चलने पर नौकर को कई बार फोन लगाया गया। उसने नहीं उठाया तो सीसीटीवी फुटेज देखे गए जिसमें वह वारदात करता हुआ दिखाई दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण 230/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मंदिर—मस्जिद बैर कराते, मेल कराती मधुशाला...
Don`t copy text!