Bhopal News: अवैध हथियार बनाने वाले कारखाने पर क्राइम ब्रांच का छापा

Share

Bhopal News: छुरी बनाने के काम आने वाले भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद

Bhopal  News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। राजधानी में अवैध हथियार बनाने वाले एक कारखाने पर भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) ने दबिश दी। पुलिस को भारी मात्रा में उपकरण छुरियां बनाने के काम आने वाले लोहे समेत कई अन्य सामान जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्मस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

शॉर्पिंग शॉप दुकान की आड़ में चल रहा था कारखाना

भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) पुलिस के अनुसार तलैया (Tallaiya) क्षेत्र में फाईन शॉर्पिंग शॉप (Fine Shopping Shop) दुकान की आड़ में यह कारखाना चल रहा था। पुलिस को मौके से एक बड़ी धारदार लोहे की छुरिया, छुरी बनाने के काम आने वाली मूठ लगी बिना धार की 6 ब्लेड के अलावा सात अन्य कच्ची ब्लेड बरामद करने में सफलता मिली है। छुरी बनाने के काम आने वाले बड़ी ग्राइंडर मशीन, धार लगाने वाली मशीन, ड्रिल मशीन, बड़ा कटर, हथौड़ी, निहायी, हैंड ग्राइंडर, 2 इलेक्ट्रिक मोटर, छैनी, आरी, प्लास तथा छुरी की मूठ पर लगने वाली 50 रिपिट व फाइबर भी जब्त किए गए हैं। यह दुकान बुधवारा (Budhwara) स्थित बैंड मास्टर तिराहा के नजदीक है। पुलिस ने आरोपी रफत अली  पिता शराफत अली उम्र 40 साल को गिरफ्तार किया है। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित डी-सेक्टर, बाग उमराव दूल्हा में रहता है। रफत अली (Rafat Ali) के खिलाफ कार्रवाई करके पूरा सामान जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हजारों रूपए के राजश्री गुटखा चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!