Bhopal News: राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष ने थानेदार को पीटा

Share

Bhopal News: सायबर फ्रॉड के मामले में संदेहियों को हिरासत में लेकर आते वक्त हुई घटना, थाने से मारपीट करने वाले आरोपी के दो साथी भी हंगामा करके भागे, पुलिस ने जुलूस निकालकर जेल पहुंचाया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कमला नगर थाने की एक टीम पर राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) के जिला अध्यक्ष और उसके साथियों ने हमला कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब एस आई सायबर फ्रॉड के एक मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर थाने जा रहे थे। हमला (Bhopal News) करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस की मदद से थाने ले जाया गया था। वहां से राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष के दो साथी भाग गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके उसका जुलूस भी निकाला।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश है आरोपी

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को नेहरु नगर (Nehru Nagar) पुलिस लाइन निवासी तनुश्री सिंह (Tanushri Singh) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी मामले की जांच के लिए कमला नगर थाने से एस आई सुनील कुमार ईवने (SI Sunil Kumar Ivne), हेड कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह राजपूत (HC Lokendra Singh Rajput) और कांस्टेबल दीपक शर्मा (Constable Deepak Sharma) हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित मल्टी से कुछ संदेहियों को हिरासत में लेने गए थे। वहां से 16—17 सितंबर की दरमियानी रात लगभग साढ़े तीन बजे वे आई-10 कार से पंडित खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सालय (Pandit Khushilal Ayurveda Hospital) के नजदीक मैदान के पास पहुंचे। कार को एसआई चला रहे थे। वहां क्रेटा और फॉरच्यूनर कार (Fortuner Car) खड़ी थी। जिसके पास चार व्यक्ति थे। उनमें से दो व्यक्ति एक-दूसरे से झूमाझटकी कर रहे थे। ऐसा करते वक्त एक व्यक्ति एसआई की कार के सामने अचानक आ गया। कार रोककर उप निरीक्षक ने वहां खड़े व्यक्तियों से पूछताछ करना शुरु किया तो वे गाली-गलौज करने लगे। मौके पर हेमंत ठाकुर उर्फ राजपूत (Hemant Thakur@Rajput), शकील मंसूरी (Shaqeel Mansoori) और फॉरच्यून कार के भीतर दो अन्य लोग सवार थे। उन्हें बताया गया कि वे पुलिस है और शंका का समाधान करने के लिए वे सवाल-जवाब कर सकते हैं। लेकिन, हेमंत ठाकुर नशे की हालत में एसआई से भिड़ गया और वह मारपीट पर उतर आया। यह देखकर कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल ने भी हस्तक्षेप किया। जब आरोपी नियंत्रण में नहीं आए तो थाने से बल बुलाया गया। पुलिस ने हेमंत ठाकुर, शकील मंसूरी और उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस दल आता उससे पहले मौके पर मौजूद फॉरच्यून कार सवार वहां से चले गए। थाने में हेमंत ठाकुर ने भारी उपद्रव मचाया। इसी दौरान शकील मंसूरी और उसका साथी भाग गया। पुलिस ने हेमंत ठाकुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है। इस मामले में फॉरच्यून में सवार दो संदेहियों के नाम सामने नहीं आए हैं। हेमंत ठाकुर हिस्ट्रीशीटर बदमाश (History-Sheeter) है और मारपीट, जुआ-सट्टा में कई बार गिरफ्तार हो चुका है। वह राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) का सदस्य बनकर रौब दिखाता है। हालांकि संगठन के पदाधिकारी उससे किनारा कर रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि हेमंत ठाकुर इससे पहले टीटी नगर (TT Nagar) थाने में भी एसआई पर हमला कर चुका है। सूत्रों ने बताया कि उसे गिरफ्तार करने के बाद एक रिटायर्ड अफसर उसके बचाव के लिए थाने में पहुंचे थे। इस पूरी घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट भी मांगी है। इसमें कुछ कर्मचारियों की भी भूमिका संदिग्ध पाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूने मकान का ताला टूटा, संपत्ति की कीमत सामने आना बाकी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!