Bhopal News: शराब दुकान में काम करने वाले नेपाली चौकीदार पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: हमलावरों की नहीं हुई पहचान, बंद हो रही दुकान के दौरान शराब खरीदने पहुंचे थे आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शराब दुकान के एक चौकीदार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके की है। जिन्होंने हमला किया वह दुकान में शराब लेने पहुंचे तो वह बंद हो चुकी थी। इसके बावजूद शराब देने के लिए वे दबाव बना रहे थे। उसी बात पर कहासुनी चौकीदार की हुई थी। पुलिस को एक हमलावर का नाम पता चला है।

दुकान से घर लौटते समय किया हमला

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार हमले में बरेला गांव निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र सिंह थापा (Devendra Singh Thapa)  जख्मी है। हमले की वारदात 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे हुई थी। वह लालघाटी स्थित शराब दुकान (Wine Shop) में चौकीदारी करता है। नेपाली मूल का देवेंद्र सिंह थापा जब घर पैदल लौट रहा था तभी वही आरोपी उसे रास्ते में मिले। उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू (Knife) निकालकर वार कर दिया। चाकू के वार हाथ में लगे हैं। हमलावरों की संख्या तीन सामने आई है। तीसरे हमलावर ने रास्ते में पड़ी टाइल्स उठाकर सिर पर वार किया। पुलिस को प्राथमिक जांच में एक आरोपी दीपक मालवीय (Deepak Malviya) का पता चला है। हालांकि वह अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस कारण दो अन्य आरोपियों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 675/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सास ने तमाचे तो ननद ने लकड़ी का पटिया सिर पर मारा 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!