Bhopal News: मंत्रालय की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर हादसे में जख्मी

Share

Bhopal News: चूना भट्टी चौराहे पर टक्कर मारने वाली मोटर साइकिल का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मंत्रालय की सुरक्षा में तैनात एसआई सड़क हादसे में जख्मी हो गए। हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी इलाके में हुआ। जिसमें अभी पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। जख्मी सब इंस्पेक्टर को हजेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना में पैर में आई गंभीर चोट

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार सड़क हादसा 13 सितंबर की सुबह लगभग 11 बजे हुआ। हादसे में पृथ्वी सिंह रघुवंशी पिता धारु सिंह रघुवंशी उम्र 58 साल जख्मी हैं। वे गोविंदपुरा (Govindpura) पुलिस लाइन में रहते हैं और मंत्रालय में पदस्थ हैं। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र प्रसाद देवड़ा (ASI Rajendra Prasad Dewda) कर रहे हैं। टक्कर मारने वाला मोटर साइकिल सवार मैनिट की तरफ से आ रहा था। वहीं पृथ्वी सिंह रघुवंशी (Prathvi Singh Raghuvanshi) बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) होते हुए दस नंबर की तरफ जाने जैसे ही चूना भट्टी चौराहे पर पहुंचे तो उसने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद सब इंस्पेक्टर बेहोश हो गए थे। उन्हें दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। चूना भट्टी थाना पुलिस ने इस मामले में 17 सितंबर को दुर्घटना का प्रकरण 360/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

डंपर बिजली पोल से टकराया

इधर, रातीबड़ (Ratibarh) स्थित गोरा गांव में मेगा ड्रीम सिटी (Mega Dream City) में बिजली के पोल से डंपर (Dumper) एमपी-38-एच-0701 ने टक्कर मार दी। जिस कारण करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हो गया। हादसे के कारण क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई थी। पुलिस ने बिजली कंपनी की तरफ से थाने पहुंचे अविनाश कुमार महाजन (Avinash Kumar Mahajan) की शिकायत पर प्रकरण 449/26 दर्ज किया है। जिस पोल से डंपर टकराया उसमें ट्रांसफार्मर (Transformer) भी था। वह जोरदार आवाज के साथ फटा था। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 16 सितंबर की रात लगभग बारह बजे हुई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टेलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!