Bhopal News: 22 किलो गांजे के साथ चार स्मगलर अरेस्ट

Share

Bhopal News: क्राइम ब्रांच से हटकर थानों में हुई दो बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार तस्करों में दो महिलाएं शामिल, दो लाख 90 हजार रुपए का माल बरामद

Bhopal  News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में गांजे की दो खेप पकड़ाई है। यह दोनों कार्रवाई थानों की तरफ से की गई है। सर्वाधिक 21 किलो 950 ग्राम गांजा भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर पुलिस ने पकड़ा। जबकि लगभग सवा दो सौ ग्राम गांजा बागसेवनिया पुलिस ने पकड़ा। दोनों मामलों में दो महिलाएं भी गिरफ्तार हुई है। जिसमें पिता-पुत्री भी शामिल हैं। पुलिस ने बरामद गांजा की कीमत करीब दो लाख, 90 हजार रुपए बताई है।

मोपेट पर माल के साथ दबोचा

गांधी नगर (Gandhi Nagar) पुलिस के अनुसार तीन नंबर सेक्टर में स्थित नई बस्ती में रहने वाले आकाश पारदी (Akash Pardi) पिता शंकर पारदी उम्र 54 साल और उसकी बेटी खुशी सोलंकी (Khushi Solanki) उम्र 19 साल की संदिग्ध भूमिका पता चल रही थी। दोनों के बारे में खबर मिल रही थी कि वे गांजे (Ganja) की भारी खेप का परिवहन कर रहे हैं। बाप—बेटी को एयरपोर्ट के पास मोपेड पर माल के साथ पकड़ा। पिता-पुत्री ने बताया कि यह माल उसे तुषार चौहान (Tushar Chauhan) पिता कालू चौहान उम्र 20 साल से कुछ देर पूर्व लिया है। वह रतलाम (Ratlam) जिले का रहने वाला है। आरोपियों से बरामद गांजा परीक्षण के लिए लैब भेज दिया गया है। धरपकड़ की कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी (TI Sunil Chatyrvedi), उप निरीक्षक अयाज चांदा, सहायक उप निरीक्षक रमाकांत पाण्डेय और हवलदार मोहन श्रेष्ठ (HC Mohan Shreshtha) ने सराहनीय भूमिका निभाई। इधर, बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी रीना संकत (Reena Sankat) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस को 217 ग्राम गांजा मिला है। रीना संकत कॉलोनी में घर के भीतर दुकान चलाती है। उसकी आड़ में वह गांजा बेचने का काम कर रही थी। इधर, हबीबगंज (Habibganj) पुलिस ने 33 वर्षीय नीलो खान के कब्जे से 25 क्वार्टर शराब (Liquor) मिली है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कमीशन के विवाद पर हुई मारपीट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!