Bhopal Fraud News: ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट और उनके पार्टनर ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर, उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर में रहने वाले पति-पत्नी समेत तीन व्यक्ति आरोपी

भोपाल। राजधानी के ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर तरुण सिंह बघेल (Orthopedic Specialist Dr Tarun Singh Baghel) और उनके पार्टनर मनोज नागर के साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपए की जालसाजी हुई। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। यह धोखाधड़ी होटल बनाकर देने के नाम पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद पति-पत्नी समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी परिवार उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर जिले में रहता है।
निर्माण कार्योें में की धांधली
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार मिसरोद (Misrod) के जाटखेड़ी निवासी तरुण सिंह बघेल का शक्ति नगर (Shakti Nagar) में भवन है। इसको तोड़कर उसमें होटल (Hotel) बनाने का उन्होंने तय किया था। इसके लिए उन्होंने साझेदारी में मनोज नागर (Manoj Nagar) के साथ एक एग्रीमेंट भी किया था। इसमें पत्नी और भाई भी पार्टनर हैं। संयुक्त नाम से बनाई कंपनी के जरिए होटल बनाने और उसकी व्यवस्था को लेकर परिचितों के जरिए उत्तर प्रदेश (UP) के बुलंद शहर में रहने वाले आरोपी शुभम यादव (Shubham Yadav) से संपर्क किया। उनकी द शुभम होटल्स प्रायवेट लिमिटेड (Shubham Hotels Private Limited) नाम से कंपनी है। कंपनी की निदेशक उनकी पत्नी गरिमा यादव (Garima Yadav) हैं। कंपनी में पार्टनर शुभम यादव के भाई अर्चित सिंह यादव (Archit Singh Yadav) भी है। पीड़ित परिवार ने जुलाई, 2026 में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शुभम यादव के साथ करार सितंबर, 2024 में किया था। एग्रीमेट के तहत होटल बनाकर अगस्त, 2025 में देना था। होटल निर्माण को लेकर आरोपियों ने छह किस्त में एक करोड, 46 लाख, 44 हजार रुपए से ज्यादा की रकम ले ली। निर्माण कार्य को लेकर दिए गए बिल जैसे लिफ्ट लगाने, फायर सिस्टम, फॉल्स सीलिंग समेत कई अन्य काम में धांधली पाई गई। उन्होंने कार्य का ऑडिट कराया तो उसमें कई तरह की अन्य धांधली भी उजागर हुई। फर्जीवाड़े के तमाम सबूतों को जुटाने के बाद इस मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत हुई थी। जिसके बाद गोविंदपुरा थाना पुलिस ने 14 सितंबर को जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) ने बताया कि आरोपियों को नोटिस देकर बुलाया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।