Bhopal News: दो हादसों में वाहनों का नहीं चल सका पता, तीसरी दुर्घटना ट्रक के टक्कर से हुई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग तीन स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह मामले भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया और भोपाल शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुए हैं। पुलिस को दो मामलों में टक्कर मारने वाले वाहनों की जानकारी नहीं मिल सकी है।
टक्कर मारने वाले वाहनों का पता लगा रही पुलिस
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार सागर (Sagar) जिले में रहने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर 30 वर्षीय मुरलीधर चौधरी (Murlidhar Chaudhry) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे फिलहाल मंडीदीप में रहते थे और एक कारखाने में काम करते थे। दस दिन पहले वे एक गमी में शामिल होने सागर बाइक (Bike) से जा रहे थे। तभी बिलखिरिया इलाके में उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। वहां से गुजर रही एम्बुलेंस ने तड़पता देखकर उन्हें उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में 14 सितंबर को उनकी मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र में बजरंग चौराहे पर हुई दुर्घटना में जख्मी 19 वर्षीय योगेश मेहरा (Yogesh ) की 14 सितंबर को मौत हो गई। वह कोलार (Kolar Road() ) रोड़ स्थित सर्वधर्म कॉलोनी में रहते थे। योगेश मेहरा कॉलेज में अध्ययनरत थे। उन्हें ट्रक (Truck) ने टक्कर मारी थी। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग 60-61/26 कायम कर लिया है। इधर, पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित पीडीए चौराहे पर तेज रफ्तार कार (Car) ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 62 वर्षीय महेश कुमार जैन (Mahesh Kumar Jain) की मौत हो गई। वे सागर जिले के रहने वाले थे। वे प्रॉपर्टी से संबंधित काम के लिए 23 अगस्त को सागर से भोपाल आए थे। घटना वाले दिन वे सड़क पार करके लघुशंका करने जा रहे थे। तभी कार ने टक्कर मार दी थी। उनका सागर (Sagar) जिले में स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां उनकी मौत के बाद शव पीएम करके परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना का मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का होने के कारण केस डायरी भोपाल भेजी गई। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 79/26 कायम कर लिया है। पुलिस को अभी भी टक्कर मारने वाले चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।