Bhopal News: ठहरने वाले मेहमानों की जानकारी रिकॉर्ड में नहीं मिली, मैनेजर को भी आरोपी बनाया

भोपाल। पुलिस ने दो होटल पर जाकर दबिश दी। वहां ठहरने वाले गेस्टों का रिकॉर्ड मौजूद नहीं मिला। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। जिस कारण पुलिस ने होटल संचालकों के अलावा मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
होटल में ठहरें गेस्टों का रिकार्ड नहीं मिला
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 14 सितंबर को की गई थी। पुलिस ने हृदया होटल (Hridaya Hote) में जाकर निरीक्षण किया। यहां रखे रजिस्टर में ठहरे मेहमानों की जानकारी थाने को नहीं दी गई थी। होटल के काउंटर में रामनरेश सिंह राजपूत (Ramnaresh Singh Rajput) पिता राजकुमार सिंह राजपूत उम्र 28 साल मिला। वह कृष्णा कैंपस (Krishna Campus) में रहता है। वह होटल का मैनेजर है। रामनरेश सिंह राजपूत से पूछताछ की गई।इसी तरह लक्ष्मण होटल (Laxman Hotel) में भी पुलिस की टीम छानबीन करने पहुंची। यहां रिसेप्शन में पुलिस को मोहित नरवरिया पिता जितेंद्र नरवरिया उम्र 20 साल मिला। वह मूलत: शिवपुरी (Shivpuri) जिले के का रहने वाला है। फिलहाल होटल के कमरे में ही वह ठहरता है। पुलिस को यहां ठहरे गेस्टों का भी रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस ने दोनों होटलों के मैनेजर का नाम एफआईआर में उजागर किया है। हालांकि होटल संचालकों के संबंध में पुलिस की तरफ से पड़ताल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि होटलों की निगरानी के लिए 15 जुलाई को पुलिस कमिश्नर कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी करके थानों को जानकारी देने आदेश जारी हुआ था। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने प्रकरण 536—537/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।