Bhopal Cop News: क्राइम ब्रांच के तीन टीआई लाइन हाजिर

Share

Bhopal Cop News: कार्य में रुचि और कमजोर प्रदर्शन की रिपोर्ट को आधार माना, स्टेशन बजरिया थाना प्रभारी सस्पेंड, रुसी पठान के जुए के अड्डे पर निगाह नहीं होने पर गिरी गाज, ट्रेफिक पुलिस के दो टीआई को क्राइम ब्रांच में मिली पोस्टिंग

Bhopal Cop News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। डीसीपी हेडक्वार्टर आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) ने 14 सितंबर को भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के चार निरीक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इसमें तीन क्राइम ब्रांच के और एक स्टेशन बजरिया की टीआई हैं। जबकि यातायात से दो निरीक्षकों को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। जिन्हें लाइन हाजिर किया उनके कार्य में रुचि और कमजोर प्रदर्शन को बताया जा रहा है। जबकि स्टेशन बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव को सस्पेंड कर दिया। यह निर्णय क्राइम ब्रांच की रुसी पठान के जुए के अड्डा चलने पर की गई। एक दिन पहले क्राइम ब्रांच ने दबिश दी थी।

इनके खिलाफ विभाग ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार ट्रेफिक थाने (Traffic Thana) में पदस्थ टीआई हरिकिशन लोहिया (TI Harikishan Lohiya) और जसवंत सिंह मीणा (TI Jaswant Singh Meena) को क्राइम ब्रांच (Crime Branch) भेजा गया है। यह उनके लिए अचानक मिला उपहार के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच में पदस्थ टीआई श्रीनाथ झरबड़े (TI Shrinath Jharbade) , भूपेंद्र कुमार ( दीवान (TI Bhupendra Kumar Deewan), अनुमेहा गुप्ता (TI Anumeha Gupta) को भी लाइन हाजिर किया गया। क्राइम ब्रांच में ही पदस्थ एसआई रामगोपाल साठे (SI Ramgopal Sathe) और एएसआई मनोज सिसोदिया (ASI Manoj Sisodiya) को भी लाइन हाजिर किया गया। इस संबंध में डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि यह विभाग की तरफ से प्रशासकीय कार्रवाई है। कुछ शाखाओं में अधिकारियों की संख्या अधिक हो गई थी। इसलिए यह निर्णय लिया गया। हालांकि सूत्रों ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शराब की बुरी लत से परेशान महिला पहुंची थाने 

ड्रोन से पकड़ने गई क्राइम ब्रांच खाली हाथ रह गई

इधर, डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) टीआई शिल्पा कौरव (TI Shilpa Kaurav) को सस्पेंड कर दिया। वे इससे पहले महिला थाना प्रभारी भी रह चुकी हैं। कौरव पर आरोप है कि उनकी क्षेत्र में पकड़ नहीं थी। इसलिए यह सख्त कदम उठाया गया। इससे पहले 12—13 सितंबर की दरमियानी रात क्राइम ब्रांच ने रूसी पठान (Rusi Pathan) के जुए के अड्डे (Gambling Dens) पर दबिश दी थी। इस बात की भनक स्टेशन बजरिया पुलिस को नहीं लग सकी थी। स्टेशन बजरिया थाने की कमान महेंद्र सिंह राठौड (TI Mahendra Singh Rathore) को सौंपी गई है। वे क्राइम ब्रांच में टीआई थे। इससे पहले स्टेशन बजरिया स्थित हाजी मुस्तफा (Haji Mustafa) की चाल में क्राइम ब्रांच रात तीन बजे कार्रवाई करने पहुंची थी। दबिश से पहले पांच मंजिल में स्थित घटनास्थल के आसपास ड्रोन उड़ाकर वहां लोगों की रेकी की गई थी। इसके बाद पुलिस बल को बुलाया गया। लगभग तीन दर्जन पुलिस कर्मचारियों ने मकान को घेरा। यह घेराबंदी करते वक्त वहां लगे गुप्त कैमरा से पांचवी मंजिल पर जुआ खेल रहे आरोपियों को भनक लग गई। हालांकि पुलिस को मौके पर लगभग ढाई लाख रुपए नगद मिले हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास खड़ी कर कारें दो मोपेड और एक बाइक  जप्त की है। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद मोबाइल दो टैबलेट तीन कैलकुलेटर के अलावा ताश की गड्डियां भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा है। इसमें रूसी पठान (Rusi Pathan) की मां फरीन, उसके पिता शफीक खान, पत्नी महक, इलियास और नफीस शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। रुसी पठान और उसके साथ रेलवे (Railway) में काम करने वाला कर्मचारी फारूक दाद उर्फ फारूक (Farooq Dad @ Farooq) टीसी समेत कुल 17 आरोपियों को पकड़ नहीं पाई क्राइम ब्रांच अब नए सिरे से रणनीति बनाकर उन्हें दबोचने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें:   Nepali Community News: पत्नी दुबई तो बेटा बड़ौदा में था मौजूद, इसलिए आगे आया नेपाली समाज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!