Bhopal News: पूर्व में दर्ज रिकॉर्ड को खंगाल रही पुलिस, एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार

भोपाल। गांजे के साथ एक महिला को भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। उसके कब्जे से बरामद गांजे के मूल सप्लायर के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इधर, हबीबगंज पुलिस ने एक महिला से अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस को 217 ग्राम गांजा मिला
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी रीना संकत पति शैलू संकत उम्र 35 साल है। वह बागसेवनिया के मुख्य बाजार में रहती है। उसके कब्जे से पुलिस को 217 ग्राम गांजा (Ganja) मिला है। रीना संकत (Reena Sankat) कॉलोनी में घर के भीतर दुकान चलाती है। उसकी आड़ में वह गांजा बेचने का काम कर रही थी। आरोपी के घर 14 सितंबर की शाम लगभग छह बजे छापा मारा गया। पुलिस ने जब्त गांजे को परीक्षण के लिए लैब भेज दिया है। वहीं उसको सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने के बाद आरोपी महिला को जमानत दे दी है। इधर, हबीबगंज (Habibganj) पुलिस ने बारह नंबर मल्टी से एक महिला को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान नीलो खान पिता कदीर खान उम्र 33 साल के रुप में हुई। वह पीसी नगर (PC Nagar) झुग्गी में रहती है। उसके कब्जे से पुलिस को र्क्वाटर शराब (Liquor )मिली है। पुलिस ने 14 सितंबर को नीलो खान (Nilo Khan) के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।