Bhopal News: एनआरआई डॉक्टर के घर समेत तीन स्थानों पर चोरी

Share

Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत करीब दस लाख रुपए का माल गायब, वारदात में वयोवृद्ध की सेवा के लिए रखे गए कर्मचारियों पर जताया गया शक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान एनआरआई डॉक्टर समेत तीन स्थानों पर चोरी की वारदातें हुई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज, शाहपुरा और एमपी नगर क्षेत्र की है। जिसमें मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। दो घटनाओं में दो बातें लगभग मेल खाती हैं। पहली, तीनों घर वयोवृद्ध के हैं। दूसरी घटनाओं में घर के नौकर संदेही हैं। जिन्हें वयोवृद्धों को देखरेख के लिए रखा गया था।

इन वयोवृद्धों के घर हुई वारदात

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार ई-1 में मदन लाल जैन (Madan Lal Jain) और उनकी पत्नी निर्मला जैन (Nirmala Jain) रहती है। दोनों काफी वयोवृद्ध हैं। उनके मकान में देखरेख करने का काम कर्मचारी करते हैं। उनकी बेटी 66 वर्षीय डॉक्टर अनिता जैन (Dr Anita Jain) है। वह अमेरिका (America) में डॉक्टर हैं। इन दिनों वे माता-पिता से मिलने आई हैं। घटना 12 सितंबर को हुई। अनिता जैन का लाल रंग का पर्स (Purse) बेडरूम में रखा था। जिसके भीतर दो सोने की चूड़ी, एक सोने की रूबी लगी अंगूठी, दो तोला वजनी सोने का ब्रेसलेट गायब था। यह माल लगभग सात लाख रुपए का है। अनिता जैन ने बताया कि जिस दिन चोरी हुई उस दिन घर पर बिजली से संबंधित काम करने के लिए रोहित लोधी (Rohit Lodhi) को बुलाया था। परिवार ने उसी व्यक्ति पर शंका जाहिर की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 640/26 दर्ज कर लिया है। इधर, चोरी की दूसरी घटना बावडिया कला में हुई। यहां विनीता गुप्ता पति पंकजा गुप्ता उम्र 53 साल रहती है। वे रातीबड (Ratibarh) में स्थित सागर विद्या निकेतन (Sagar Vidya Niketan) में टीचर हैं। उन्होंने बताया कि कामकाजी होने के कारण उनके वयोवृद्ध ससुर 91 वर्षीय जेसी गुप्ता (JC Gupta) और सास 85 वर्षीय सुदेश कांता गुप्ता (Sudesh Kanta Gupta) की देखरेख के लिए महिला कर्मचारी रखी है। वह शाजापुर (Shajapur) जिले की रहने वाली है। उसका रिकॉर्ड में नाम योगिता चौरे पिता लक्ष्मीनारायण चौरे उम्र 24 साल है। विनीता गुप्ता (Vineeta Gupta) ने बताया कि उनके घर से नकदी 17 हजार रुपए के अलावा सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। वे स्कूल से घर पहुंची तो काम करने वाली योगिता चौरे (Yogita Chaurey) भी गायब थी। शाहपुरा पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण 543/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस योगिता चौरे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। चोरी की तीसरी वारदात एमपी नगर (MP Nagar) स्थित जोन-2 में हुई। यहां बंगले में जर्नादन सिंह पिता स्वर्गीय राम सूरत सिंह उम्र 92 साल रहते हैं। वे Retired Deputy Commissioner हैं। जर्नादन सिंह (Janardan Singh) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गैस सिलेंडर खाली होने पर जीने के नीचे रख दिया था। जिसे मकान में घुसकर एक व्यक्ति चोरी कर ले गया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 366/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Lock Down: प्यारे मियां के अब बेटे भी गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!