Bhopal Cyber Fraud: आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करते ही खाता खाली

Share

Bhopal Cyber Fraud: पांच व्यक्तियों के खातों से निकली तीन लाख रुपए से ज्यादा की रकम

Bhopal Digital Arrest
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चार थानों में सायबर फ्रॉड के पांच प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिसमें अलग-अलग तकनीक अपनाकर जालसाजों ने तीन लाख, दस हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ली। इन सभी मामलों की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) ने की थी। जिसके बाद जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई उन्हें फ्रीज कराया गया है। यह मामले भोपाल शहर के कजलीखेड़ा, गोविंदपुरा, निशातपुरा और ऐशबाग थाने में दर्ज हुए हैं।

ट्रेन का टिकट बुक करते समय हुई जालसाजी

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस ने जालसाजी के दो प्रकरण 394-395/26 दर्ज किए। पहली शिकायत कन्हैया लाल मीना पिता अचल सिंह मीना उम्र 42 साल ने दर्ज कराई। वे गेहूंखेड़ा में रहते हैं। वे अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन (Agastya International Foundation) में काम करते हैं। कन्हैया लाल मीना (Kanhaiya Lal Meena) 8 सितंबर को इंदौर गए हुए थे। उसी दिन मोबाइल (Mobile) पर वे आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर जाकर ट्रेन का टिकट बुक कर रहे थे। उसी वक्त मोबाइल पर एक्सएमटीव्हीएम नाम का एप पॉप अप की तरह बार-बार आ रहा था। उन्हें अगले दिन पता चला कि उनके आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के खाते से तीन किस्त में जालसाज ने 75 हजार रुपए निकाल लिए। इसी तरह दूसरी सायबर जालसाजी स्वर्णलता सिंह पति अमिताभ सिंह उम्र 35 साल के साथ हुई। वे गेहूंखेड़ा (Gehukheda) स्थित अमराई में रहती है। उनके पास मोबाइल (Mobile) में 11 सितंबर को एक लिंक (Link) आई थी। जिस पर क्लिक करते ही वह हैंग हो गया। स्वर्णलता सिंह (Swarnlata Singh) कुछ समझ नहीं सकी। उन्हें शक हुआ तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाते में जाकर चेक किया तो मालूम हुआ खाते से 89 हजार रुपए निकल गए। जालसाजी की तीसरी वारदात पुष्पराज पांडेय पिता विद्युत कुमार पांडेय उम्र 40 साल के साथ हुई। वे विकास नगर (Vikas Nagar) में किराए के मकान में रहते हैं। मूलत: मऊगंज (Mauganj) जिले के रहने वाले हैं। पुष्पराज पटेल (Pushpraj Patel)  राजहंस होटल (Rajhans Hotel) के रिसेप्शन में काम करते हैं। उनका एक्सिस बैंक(Axis Bank)  में खाता है जिसमें से 3 सितंबर को 59 हजार रुपए निकल गए। इससे पहले उन्हें एसएमएस के जरिए मोबाइल पर टेक्सट मैसेज आया था। निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने रुद्र पाल पिता रामनाथ पाल उम्र 60 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 842/26 दर्ज किया। वे संजीव नगर (Sanjeev Nagar)  में रहते हैं। वे भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं। रुद्र पाल (Rudra Pal) ने 10 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे मोबाइल पर टीवी रिपेयर सर्विस के लिए गुगल क्रॉम में जाकर सर्च किया था। उन्हें एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने बोला। ऐसा करते ही मोबाइल हैक और उनके खाते से 51 हजार रुपए निकल गए। इसी तरह ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने 34 वर्षीय मोहम्मद अनस (Mohammed Anas) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 394/26 दर्ज किया। उनके खाते से 36 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकल गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अपहरण और रंगदारी के मामले में फरार बदमाश पुलिस के लिए बना चुनौती

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!