Bhopal Murder News: कुल्हाड़ी से वार करके बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या

Share

Bhopal Murder News: हैवान बने बेटे को समझानेे नाकाम रही मां ने पति को तड़पते देखा

Bhopal Murder News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। कुल्हाड़ी मारकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को उसके बेटे ने अंजाम दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया इलाके की है। यह सबकुछ नजारा मृत व्यक्ति की पत्नी के सामने हुआ। वह हैवान बने बेटे को समझाती रह गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवाद की वजह बेटे के कुछ काम नहीं करने को लेकर हुई कहासुनी बताया जा रहा है।

बेटे को समझाने पर गुस्से में दिया वारदात को अंजाम

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार घटना बांजारा टोला, प्रेमपुरा में हुई। हमले में 50 वर्षीय फूल सिंह (Phool Singh) की मौत हो गई है। घर पर जब विवाद हुआ तब उनकी पत्नी गुड्डी बाई (Guddi Bai) थी। फूल सिंह ही परिवार का संभालते थे। उनका बेटा धर्मेंद्र नाथ (Dharmendra Nath) कोई काम नहीं करता था। इस कारण तीन दिनों से उसकी हरकतों को देखकर पिता ने समझाया। यह सिलसिला दो दिनों से लगातार जारी था। लेकिन, वह पिता की बातों को अनसुना कर रहा था। 13 सितंबर की रात खाना खाते समय भी फूल सिंह ने बेटे को फिर समझाया। करीब नौ बजे दोनों के बीच नोकझोक होने लगी। गुस्से में आकर धर्मेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी (Axe) से पिता पर हमला कर दिया। गुड्डी बाई ने पति को बचाने की कोशिश की तो बेटा भाग गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बेटे धर्मेंद्र नाथ के खिलाफ हत्या का प्रकरण 275/26 दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छत से गिरकर वृद्धा की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!