Bhopal News: तलवार मारकर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: फरार हमलावर के खिलाफ दर्ज है पहले से कई प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शराब दुकान से लौट रहे एक व्यक्ति को बदमाश ने तलवार मारकर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें अभी तक पुलिस को आरोपी नहीं मिल सका है। उसके खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं।

हाथ में लगा तलवार का वार

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार हमले में 55 वर्षीय मुन्नालाल अहिरवार (Munnalal Ahirwar) जख्मी है। वह मजदूरी करता है और छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहता है। वारदात 10 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। तलवार (Sword) का वार लगने के कारण वह बातचीत करने की अवस्था में नहीं थे। उन्हें 12 सितंबर को होश आया तो पता चला कि घटना छोला मंदिर फाटक के पास हुई थी। आरोपी आकाश मालवीय (Akash Malviya) है। जिसने गाली-गलौज, मारपीट करके धमकाते हुए तलवार से वार किया था। तलवार का वार हाथ में लगा है। आरोपी अभी फरार है, उसके खिलाफ गौतम नगर (Gautam Nagar) थाने में दो प्रकरण पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 839/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Brutal Murder News: अवैध संबंधों के चलते हत्या
Don`t copy text!